फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DMK leaders derogatory remarks against women BJP leaders, Khusbu Sundar demands action

Khusbu Sundar: द्रमुक नेता की अपमानजनक टिप्पणी पर भड़कीं भाजपा नेता खुशबू सुंदर, सीएम से दखल की मांग

Sat, 29 Oct 2022 12:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चेन्नई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 29 Oct 2022 12:43 PM IST
सार

खुशबू सुंदर ने यह भी कहा कि उन्हें सादिक की माफी मंजूर नहीं है। वह कनिमोझी की तरह सादिक को माफ नहीं करेंगी। भाजपा नेता ने कहा कि वह द्रमुक सांसद कनिमोझी द्वारा मेरे साथ खड़े रहने की तारीफ करती हूं। मैंने उन्हें हमेशा महिलाओं के अभिव्यक्ति की आजादी का समर्थन करते पाया है। 
 

विज्ञापन
DMK leaders derogatory remarks against women BJP leaders, Khusbu Sundar demands action
भाजपा नेता और अभिनेत्री खुशबू सुंदर - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक नेता सदाई सादिक के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर बवाल मच गया है। भाजपा नेता और अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा,'वे मुझे शर्मिंदा नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपने परिवार की महिलाओं और उनकी माताओं को शर्मसार कर रहे हैं।' 

विज्ञापन


खुशबू सुंदर ने यह भी कहा कि उन्हें सादिक की माफी मंजूर नहीं है। वह कनिमोझी की तरह सादिक को माफ नहीं करेंगी। भाजपा नेता ने कहा कि वह द्रमुक सांसद कनिमोझी द्वारा मेरे साथ खड़े रहने की तारीफ करती हूं। मैंने उन्हें हमेशा महिलाओं के अभिव्यक्ति की आजादी का समर्थन करते पाया है। 
विज्ञापन


कनिमोझी ने भी मांगी माफी
द्रमुक की महिला शाखा की सचिव कनिमोझी ने कहा कि पार्टी ऐसी किसी भी टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं कर सकती है, न ही पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन ही ऐसा कमेंट करने वाले का साथ दे सकते हैं। कनिमोझी ने कहा कि मैं एक महिला और इंसान के रूप में जो कहा गया उसके लिए माफी मांगता हूं। इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है, चाहे किसी ने भी किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम स्टालिन के कदम का इंतजार
खुशबू सुंदर ने यह भी कहा कि उन्हें तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के मेरे पक्ष में बोलने का इंजतार है, ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति अन्य महिला के लिए ऐसी टिप्पणी न करे। मैं चाहती हूं कि सीएम इस केस में अन्य को सबक देने वाली कार्रवाई करें। 
 

डीएमके नेता सादिक का वीडियो वायरल
दरअसल, द्रमुक नेता सादिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे भाजपा की महिला नेताओं- खुशबू सुंदर, गौतमी, नमिता और गायत्री रघुराम पर टिप्पणी कर रहे हैं। इस वीडियो को खुशबू सुंदर ने कनिमोझी को टैग कर द्रमुक को घेरा है। खुशबू ने ट्वीट किया कि जब पुरुष महिलाओं को गाली देते हैं, तो यह दर्शाता है कि उनकी किस तरह की परवरिश हुई है। क्या इस तरह की टिप्पणी नया द्रविड़ मॉडल है, जो सीएम एमके स्टालिन अपना रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed