फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DMK files petition against confidence motion brought Madras HC

पलानीसामी के विश्वास मत के खिलाफ HC पहुंची डीएमके,कल सुनवाई

Mon, 20 Feb 2017 12:56 PM IST
टीम टिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली
टीम टिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 20 Feb 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
DMK files petition against confidence motion brought Madras HC
tamil nadu assembly - फोटो : bbc

तमिलनाडु विधानसभा में पलानीसामी के बहुमत साबित करने के दो दिन बाद डीएमके ने मद्रास हाईकोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट इस मामले पर कल सुनवाई करेगी। गौरतलब है कि डीएमके शक्ति परीक्षण के दौरान सीक्रेट बैलेट की मांग कर रही थी, लेकिन विधानसभा स्पीकर ने उसे खारिज कर दिया था।

विज्ञापन


वरिष्ठ वकील और DMK के पूर्व सांसद ने मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हुलुवादी जी रमेश और जस्टिस आर महादेवन की बेंच में याचिका दायर की, जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी।  डीएमके ने मांग की है कि सदन में फिर से बहुमत परीक्षण कराया जाए और शनिवार को हुई शक्ति परीक्षण को खारिज किया जाए।
विज्ञापन

 

 

22 फरवरी को भूख हड़ताल करेंगे DMK कार्यकर्ता

DMK files petition against confidence motion brought Madras HC
तमिलनाडु विधानसभा में हंगामा - फोटो : self

शनिवार को पलानीसामी के बहुमत साबित करने के बाद नाराज डीएमके विधायकों ने एमके स्टालिन की अगुवाई में राज्यपाल से भेंट की और फिर मरीना बीच पर भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। तभी स्टालिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

इस मामले में स्टालिन समेत डीएमके के 66 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला और गड़बड़ा गया है। वहीं पुलिस ने कहा कि कानून उल्लंघन के कारण ये एफआईआर दर्ज की गई है।

मरीना बीच पर विरोध करने से पूर्व डीएमके की ओर से इजाजत नहीं ली गई थी। इन सभी मुद्दों से नाराज डीएमके नेता स्टालिन ने सभी जिला मुख्यालयों पर आगामी 22 फरवरी को भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है। भूख हड़ताल पर स्टालिन ने कहा पर तिरुची से भूख हड़ताल में सम्म‌िलित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed