फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DMK files complaint against Shobha Karandlaje with Election Commission

Rameshwaram Cafe Blast: केन्द्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Wed, 20 Mar 2024 12:36 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 20 Mar 2024 12:36 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने दावा किया था कि ब्लास्ट में शामिल संदिग्ध तमिलनाडु का रहने वाला है। भाजपा नेता ने दावा किया था कि बम बलास्ट के आरोपी तमिलनाडु के कृष्णागिरी जंगलों में प्रशिक्षित किए गए थे। 

विज्ञापन
DMK files complaint against Shobha Karandlaje with Election Commission
shobha Karandlaje MK Stalin - फोटो : X shobha Karandlaje MK Stalin

विस्तार

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। शोभा करंदलाजे ने दावा किया था कि रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट में शामिल संदिग्ध तमिलनाडु का रहने वाला है। हालांकि अपने इस बयान के बाद उन्होंने माफी भी मांग ली थी। अब डीएमके ने करंदलाजे के बयान पर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की है। मदुरै सिटी साइबर क्राइम पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


शोभा करंदलाजे ने क्या कहा था? 
रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने विवादास्पद टिप्पणी की थी। उन्होंने दावा किया था कि ब्लास्ट में शामिल संदिग्ध तमिलनाडु का रहने वाला है। उन्होंने कहा था कि बम बलास्ट के आरोपी तमिलनाडु के कृष्णागिरी जंगलों में प्रशिक्षित किए गए थे। उनकी इस टिप्पणी की काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने बयान पर माफी मांगते हुए एक्स पर लिखा था कि ‘मेरे शब्द किसी को आहत करने के लिए नहीं थे। इसके बाद भी मेरी टिप्पणियों से कुछ लोग आहत हुए हैं। मैं अपने दिल की गहराइयों से माफी मांगती हूं और अपने पिछले बयान को वापस लेती हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

करंदलाजे के बयान पर स्टालिन का जवाब
अब डीएमके ने करंदलाजे के बयान को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम के स्टालिन ने करंदलाजे के बयान को 'लापरवाह' करार देते हुए उनकी निंदा की है। स्टालिन ने एक्स पर शोभा करंदलाजे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘केंद्रीय मंत्री के पास ऐसे दावे करने का अधिकार नहीं है।’ उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की है कि ‘केंद्रीय मंत्री के इन बयानों पर आयोग ध्यान दे और कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने लिखा था कि ‘मैं शांति, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा पैदा कर रहीं शोभा करंदलाजे के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई का आग्रह करता हूं।’ अब डीएमके ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की है। 

 

रामेश्वर कैफे में क्या हुआ था? 
एक मार्च को बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड क्षेत्र स्थित रामेश्वरम कैफे में आइईडी से विस्फोट किया गया था। विस्फोट में दस लोग घायल हो गए थे। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने (NIA) ने इस मामले में 7 राज्यों में 17 ठिकानों पर छापे मारे हैं। एनआईए ने चेन्नई से 5 लोगों को हिरासत में लिया है। इस ब्लास्ट का मास्टरमाइंड जुनैद नाम का शख्स बताया जा रहा है। NIA की टीम जुनैद को छानबीन के लिए बेंगलुरु सेंट्रल जेल भी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed