{"_id":"5e494f358ebc3ee5cd55bf83","slug":"dmk-collected-two-crore-signatures-against-caa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के खिलाफ द्रमुक ने जुटाए दो करोड़ हस्ताक्षर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीएए के खिलाफ द्रमुक ने जुटाए दो करोड़ हस्ताक्षर
Sun, 16 Feb 2020 07:54 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला, चेन्नई
अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 16 Feb 2020 07:54 PM IST
सार
राष्ट्रपति से सरकार को सीएए, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को रद्द करने और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के प्रस्ताव को वापस लेने के लिए कहने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
सीएए विरोध
- फोटो : एनआई
विस्तार
तमिलनाडु के प्रमुख विपक्षी दल द्रमुक ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ अभियान के समर्थन में दो करोड़ लोगों के हस्ताक्षर जुटाने का दावा किया है। द्रमुक के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव एलायंस द्वारा 2 फरवरी को शुरू किए गए अभियान में जुटाए गए ये हस्ताक्षर विमान से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
द्रमुक ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि राष्ट्रपति से सरकार को सीएए, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को रद्द करने और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के प्रस्ताव को वापस लेने के लिए कहने की मांग की जाएगी। इस एलायंस में द्रमुक के साथ कांग्रेस और एमडीएमके शामिल हैं।
विज्ञापन