फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DMK chief against UCC: Targeting PM Modi, told BJP's attitude as anti-people

UCC के खिलाफ डीएमके प्रमुख: पीएम मोदी पर साधा निशाना, भाजपा के रवैये को बताया जनविरोधी

Thu, 06 Jul 2023 01:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 06 Jul 2023 01:59 PM IST
सार

केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए स्टालिन ने कहा कि भगवा पार्टी अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने भाजपा के रवैया को जनविरोधी और उनके शासन को निरंकुश बताया।

विज्ञापन
DMK chief against UCC: Targeting PM Modi, told BJP's attitude as anti-people
MK Stalin - फोटो : Social Media

विस्तार

डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की आलोचना की है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए प्रस्तावित कदम केवल केंद्र में भाजपा का विरोध करने वालों को निशाना बनाने के लिए है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए स्टालिन ने कहा कि भगवा पार्टी अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने भाजपा के रवैया को जनविरोधी और उनके शासन को निरंकुश बताया। समान नागरिक संहिता प्रस्ताव का जिक्र करते हुए स्टालिन ने कहा कि देश में पहले से ही नगरिक और आपराधिक कानून है। इन कानूनों को खत्म करके केंद्र सरकार अब यूसीसी लाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


भगवा पार्टी के विचारधारा और केंद्र में उसके शासन का विरोध करने वाले लोगों को निशाना बनाने के लिए ही यह कदम उठाया जा रहा है। स्टालिन ने 29 जून को यूसीसी को आगे बढ़ाने के लिए पीएम मोदी के फैसले की आलोचना की। उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम देश में सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काकर भ्रम पैदा करके 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने की सोच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed