Shivakumar US Visit: 'ओबामा और कमला हैरिस से मिलने जाने की खबर गलत'; शिवकुमार ने अमेरिका यात्रा को बताया निजी
डीके शिवकुमार ने अपनी यात्रा को लेकर एक पत्र भी जारी किया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अमेरिका की अपनी यात्रा के संबंध में बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमेरिका की यात्रा पर हैं। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत राहुल टेक्सास के डलास पहुंच चुके हैं। राहुल के पीछे-पीछे एक और दिग्गज कांग्रेसी अमेरिका पहुंचे हैं। दरअसल, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार अमेरिका पहुंचे हैं। उनकी इस यात्रा पर सियासत भी शुरू हो गई है। आरोप लग रहे हैं कि डीके शिवकुमार अमेरिका में कुछ शीर्ष नेताओं से मुलाकात करने के लिए वहां गए हैं। अब डीके शिवकुमार ने इन खबरों को खारिज किया है। शिवकुमार ने साफ किया है कि वे परिवार के साथ निजी यात्रा पर अमेरिका गए हैं।
डीके शिवकुमार ने अपनी यात्रा को लेकर एक पत्र भी जारी किया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अमेरिका की अपनी यात्रा के संबंध में बताया है। उन्होंने अपने पत्र में बताया, 'मैं अपने परिवार के साथ (आज से) 15 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर जा रहा हूं। मीडिया की खबरें गलत हैं कि मैं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मिलने जा रहा हूं। यह एक निजी यात्रा है।'
इससे पहले, शिवकुमार ने बेंगलूरू में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह निजी यात्रा पर एक सप्ताह के लिए विदेश में रहेंगे। जब उनसे अमेरिका की यात्रा के एजेंडे और क्या वह वहां किसी बड़ी हस्ती से मिलेंगे, इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह एक निजी पारिवारिक यात्रा है। मैं निजी तौर पर जा रहा हूं।
गौरतलब है कि अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इन चुनावों में कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हैं। वहीं, रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप चुनावी मैदान में हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.