फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Diwali : man shoots rockets towards apartments in Maharashtra

Maharashtra: दिवाली की रात शख्स को सूझी शरारत, उल्हासनगर में अपार्टमेंट की ओर रुख कर छोड़े रॉकेट

Wed, 26 Oct 2022 07:36 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 26 Oct 2022 07:36 AM IST
सार

घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक द्वारा छोड़े गए रॉकेट इमारत के फ्लैटों की बॉलकनी में घुसते नजर आ रहे हैं। इससे घबराए लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए, वरना रॉकेट घरों के अंदर आग का सबब बन सकते थे। 
 

विज्ञापन
Diwali : man shoots rockets towards apartments in Maharashtra
उल्हासनगर में युवक ने दिवाली की रात की शरारत - फोटो : video grab

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में दिवाली की रात एक शरारती व्यक्ति ने एक आवासीय बहुमंजिला इमारत की ओर रुख करते हुए कई रॉकेट दागे। इससे अपार्टमेंट में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह देखने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वीडियो में युवक द्वारा छोड़े गए रॉकेट इमारत के फ्लैटों की बॉलकनी में घुसते नजर आ रहे हैं। इससे घबराए लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए, वरना रॉकेट घरों के अंदर आग का सबब बन सकते थे। 
विज्ञापन


वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक युवक एक बहुमंजिला इमारत के बाहर खड़ा है और आतिशबाजी के रॉकेट का बॉक्स हाथ में लिए हुए है। बॉक्स में एक एक कर रॉकेट जलते हुए निकलते हैं और लोगों की खिड़कियों व बॉलकनी की ओर जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ठाणे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed