फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   district collector of Tirunelveli set example by opting for an anganwadi for her little daughter

इस डीएम ने पेश की मिसाल, बेटी को प्ले स्कूल की बजाए भेजा आंगनवाड़ी

Thu, 10 Jan 2019 02:18 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुनेलवेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुनेलवेली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 10 Jan 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
district collector of Tirunelveli set example by opting for an anganwadi for her little daughter
शिल्पा प्रभाकर सतीश

बड़े घर के लोगों के लिए बच्चों को प्ले स्कूल में भेजना एक फैशन बन चुका है। लेकिन तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले की जिलाधिकारी ने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपनी छोटी बेटी को दोस्त बनाने के लिए आंगनवाड़ी भेजा है। 2009 बैच की आईएएस अधिकारी शिल्पा प्रभाकर सतीश इस जिले की पहली महिला जिलाधिकारी हैं। उन्होंने कहा, 'यह एकीकृत बाल विकास क्षेत्र है जो बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखते हैं।'

विज्ञापन


आईएएस अधिकारी ने कहा, 'हम (सरकार) उनमें से एक हैं जो आंगनवाड़ी को बढ़ावा देते हैं।' यह जवाब उन्होंने तब दिया जब उनसे पूछा गया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली आंगनवाड़ी में उन्होंने अपनी बच्ची को क्यों भेजा। वह चाहती हैं कि उनकी बच्ची समाज के सभी वर्गों के साथ पढ़े और जल्दी से तमिल भाषा सीख ले। उन्होंने कहा, 'हमारी आंगनवाड़ी में सभी सुविधाए हैं। इसका केंद्र मेरे घर के बगल में है और मेरी बेटी लोगों से मिलती है और उनके साथ खेलती है।'
विज्ञापन


शिल्पा प्रभाकर ने कहा, 'हमारे पास तिरुनेलवेली में हजारों आंगनवाड़िया हैं और हर किसी में अच्छे अध्यापक हैं जो बच्चों की देखभाल करने के लिए काफी सुसज्जित हैं और हमारे पास अच्छा बुनियादी ढांचा और खेल सामग्री है। यह एक तरह का एकीकृत बाल विकास क्षेत्र है। यह पोषण विकास केंद्र है। जिले के आंगनवाड़ी अध्यापकों को स्मार्टफोन दिए गए हैं जिसमें मौजूद एप के जरिए बच्चों की हाइट और वजन को रिकॉर्ड किया जाता है। इसके जरिए उनके स्वास्थ्य का रिकॉर्ड रखा जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां बच्चे पढ़ने के लिए जाएंगे वहां उनके स्वास्थ्य की जानकारी भेज दी जाएगी। यह प्रयास राष्ट्रीय पोषण मिशन का हिस्सा था। हम हर बच्चे की हाइट और वजन पर ध्यान रखते हैं और उनके माता-पिता को डाइट से जुड़ी काउंसिलिंग दी जाती है। इन आंगनवाड़ियों में बच्चों का संपूर्ण विकास होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed