फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Disqualification petitions filed against 5 Manipur JD(U) MLAs in Speaker's Tribunal

मणिपुरः जनता दल यू के पांच विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाएं दायर, भाजपा ने दिया था झटका

Mon, 24 Oct 2022 08:59 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: Amit Mandal Updated Mon, 24 Oct 2022 08:59 PM IST
सार

जनता दल यूनाइटेड के विधायकों के भाजपा में विलय में राजनीतिक खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए जदयू प्रमुख राजीव रंजन ललन सिंह ने कहा था कि विलय भाजपा द्वारा धन बल का उपयोग करके किया गया था।

विज्ञापन
Disqualification petitions filed against 5 Manipur JD(U) MLAs in Speaker's Tribunal
मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

मणिपुर के जनता दल (यूनाइटेड) के पांच विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाएं दायर की गईं, जो हाल ही में दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए थे। पिछले महीने की शुरुआत में मणिपुर में जद (यू) को बड़ा झटका देते हुए सत्तारूढ़ भाजपा ने पूर्व सहयोगी पार्टी के सात में से पांच विधायकों को शामिल किया था। मणिपुर विधानसभा में सभी पांच अयोग्यता याचिकाओं में मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष याचिकाकर्ता हरेश्वर गोस्वामी द्वारा याचिका दायर की गई थी।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता के वकील, एडवोकेट निंगोमबम बुपेंडा मैतेई पांच विधायकों के खिलाफ सभी पांच अयोग्यता याचिकाओं में मणिपुर विधानसभा में अयोग्यता याचिका दायर करने के दौरान मौजूद थे। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए जद (यू) के पांच विधायकों में जॉयकिशन सिंह, नगुरसंगलूर सनाटे, मोहम्मद अचब उद्दीन, थंगजाम अरुणकुमार और एलएम खौटे शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनाव में 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीटों का बहुमत हासिल किया था।  
विज्ञापन


विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत जद (यू) के पांच विधायकों के भाजपा में विलय को स्वीकार करते हैं। विधायकों के शामिल होने के बाद भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि प्रदेश जदयू मुक्त हो गया है। मोदी ने कहा कि मणिपुर में जदयू के पांच विधायक भाजपा में शामिल होने से राज्य जदयू मुक्त हो गया है। वे विधायक राजग में बने रहना चाहते थे। बहुत जल्द हम बिहार में जदयू-राजद गठबंधन को तोड़ देंगे और राज्य को जदयू मुक्त बना देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मणिपुर में जनता दल यूनाइटेड के विधायकों के भाजपा में विलय में राजनीतिक खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए जदयू प्रमुख राजीव रंजन ललन सिंह ने कहा था कि विलय भाजपा द्वारा धन बल का उपयोग करके किया गया था। उन्होंने कहा था कि मणिपुर में जो कुछ भी हुआ भाजपा ने धनबल का इस्तेमाल कर किया। प्रधानमंत्री के लिए विपक्षी दलों का साथ आना भ्रष्टाचार है। वे जो चाहें कर सकते हैं लेकिन जद (यू) 2023 में एक राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed