फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   disha salian case suspand police officer sacjin vajhe on cbi fir

दिशा सालियान केस: 'मुझे बदनाम करने के लिए घसीटा जा रहा नाम', सीबीआई एफआईआर पर बोले सचिन वाजे

Fri, 18 Sep 2026 12:38 PM IST
सुनील मेहरोत्रा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: सुनील मेहरोत्रा Updated Fri, 18 Sep 2026 12:38 PM IST
सार

दिशा सालियान मामले को लेकर बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने अदालत में एक याचिका दायर की है। इस याचिका में सचिन वाजे ने दावा किया है कि उन्हें बदनाम करने के लिए उनका नाम इस मामले में घसीटा जा रहा है। 

विज्ञापन
disha salian case suspand police officer sacjin vajhe on cbi fir
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई के बर्खास्त पुलिस अफसर सचिन वाजे ने दिशा सालियान की मौत के मामले में दर्ज नई सीबीआई एफआईआर को लेकर स्पेशल एनआईए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वाजे ने आरोप लगाया है कि एफआईआर में उनका नाम आने के बाद कुछ वकीलों और मीडिया के जरिए उनके खिलाफ माहौल बनाने और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि अगर सीबीआई इस मामले में उन्हें पेश करने या हिरासत में लेने की मांग करती है, तो कोई भी आदेश देने से पहले उनका पक्ष जरूर सुना जाए।
विज्ञापन


सचिन वाजे ने दायर की अपील
एंटीलिया बम कांड और मनसुख हिरेन हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में चल रहे वाजे ने गुरुवार को अपनी वकील दिशा हटकर के जरिए दो पेज की अर्जी दाखिल की। वाजे का कहना है कि उन्हें इस नई एफआईआर के बारे में अखबारों और दूसरे मीडिया माध्यमों से पता चला। उन्होंने कोर्ट को बताया कि एफआईआर में उनका नाम दर्ज है, लेकिन उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है। ऐसे में यदि सीबीआई उन्हें इस मामले में पेश कराने की मांग करती है, तो उस पर फैसला लेने से पहले उनकी बात सुनी जानी चाहिए।
विज्ञापन


अर्जी में दावा- बदनाम करने की मुहिम
वाजे ने अपनी अर्जी में बदनाम करने की मुहिम का भी जिक्र किया है। उनका दावा है कि उन्हें पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और कुछ बड़े नेताओं के साथ एक ग्रुप का हिस्सा बताकर पेश किया जा रहा है। उन्होंने दिशा सालियान के पिता की ओर से पैरवी कर रहे वकील से किसी तरह के संबंध से भी इनकार किया है। वाजे ने ऐसी किसी भी संभावना से भी इनकार किया है कि दिशा सालियान मामले में उनके खिलाफ कोई 'एक्स्ट्रा-ज्यूडिशियल कन्फेशन' सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई की एफआईआर में हैं कई बड़े नाम
यह मामला बॉम्बे हाई कोर्ट के 2 सितंबर के आदेश के बाद नए सिरे से शुरू हुआ है। कोर्ट ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की याचिका पर सीबीआई को उनकी बेटी की मौत से जुड़े पूरे मामले की जांच करने और एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद सीबीआई ने सतीश सालियान का बयान दर्ज कर एफआईआर दर्ज की। एफआईआर में कई लोगों के नाम हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जानी है। इनमें सचिन वाजे और पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के अलावा आदित्य ठाकरे, उद्धव ठाकरे, रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, डिनो मोरिया और सूरज पंचोली समेत अन्य नाम शामिल हैं। 

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी साफ किया था कि जांच के दौरान पर्याप्त सामग्री सामने आने तक किसी व्यक्ति को आरोपी नहीं माना जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed