{"_id":"620597fad815a678be03dc1d","slug":"discussion-on-budget-2022-23-congress-leader-adhir-ranjan-chaudhary-attacks-modi-government-government-is-making-new-india-by-selling-psus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट पर चर्चा: अधीर रंजन का मोदी सरकार पर हमला, कहा- सार्वजनिक उपक्रम बेच कर सरकार बना रही है 'न्यू इंडिया'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बजट पर चर्चा: अधीर रंजन का मोदी सरकार पर हमला, कहा- सार्वजनिक उपक्रम बेच कर सरकार बना रही है 'न्यू इंडिया'
Fri, 11 Feb 2022 04:25 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 11 Feb 2022 04:25 AM IST
सार
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आजाद भारत के बाद मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जिनके कार्यकाल में एक भी पीएसयू नहीं बना। नेहरू ने मजबूत भारत के निर्माण के लिए पीएसयू, औद्योगीकरण और अहम संस्थाओं का निर्माण कर भविष्य के भारत की मजबूत नींव रखी थी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री नेहरू की आलोचना करने वाली मोदी सरकार उन्हीं के कार्यकाल में बने संस्थाओं-पीएसयू को बेच कर न्यू इंडिया का निर्माण कर रही है। अधीर ने बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई पर भी सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा कि आजाद भारत के बाद मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जिनके कार्यकाल में एक भी पीएसयू नहीं बना। नेहरू ने मजबूत भारत के निर्माण के लिए पीएसयू, औद्योगीकरण और अहम संस्थाओं का निर्माण कर भविष्य के भारत की मजबूत नींव रखी। वर्तमान प्रधानमंत्री एक-एक पीएसयू को बेच कर नया भारत बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
अधीर ने कहा कि यह वही सरकार है, जिसने हर साल दो करोड़ रोजगार का वादा किया था। मैं जानना चाहता हूं कि दो करोड़ रोजगार का वादा कहां गया। ऑक्सफेम इंडिया ने कोरोना काल में 12.4 करोड़ रोजगार खत्म होने की बात कही है। मोदी के कार्यकाल में पेट्रोल में 68 फीसदी, डीजल में 62 फीसदी, एलपीजी कीमतों में 117 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई।
विज्ञापन
अधीर ने इस दौरान भाजपा सदस्यों पर बस मोदी-मोदी का जाप करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि मोदी जी इस देश के सबसे बड़े सेवक हैं। इसलिए उनके लिए 16 करोड़ की कार खरीदनी पड़ती है।
सजन रे झूठ मत बोलो
अधीर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के काम किया तो डरना क्या गाने की याद दिलाई। कांग्रेस का कहना है कि सजन रे झूठ मत बोलो खुदा के पास जाना है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन गाना गा रही है।