{"_id":"5c65fe46bdec224b575054b5","slug":"disclosing-bjp-allegations-chidambaram-said-cag-is-not-god","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के आरोप खारिज कर चिदंबरम ने कहा- कैग कोई भगवान नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा के आरोप खारिज कर चिदंबरम ने कहा- कैग कोई भगवान नहीं
Fri, 15 Feb 2019 05:18 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 15 Feb 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
p chidambaram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को कहा कि कैग कोई भगवान नहीं है। उन्होंने कैग की प्रस्तावना का हवाला देकर रक्षा मंत्रालय के हस्तक्षेप और ऑडिट से कॉमर्शियल पक्ष को दबाव में हटाए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
चिदंबरम ने भाजपा के आरोप को खारिज किया कि राफेल को लेकर कांग्रेस कारपोरेट वॉर खेल रही है। उन्होंने साफ किया कि पार्टी सौदा रद्द होने की पक्षधर नहीं है। हम तो उसी कंपनी के 126 विमान खरीदने जा रहे थे लेकिन अब मात्र 36 मंगाए जा रहे हैं। राफेल विमान की गुणवत्ता और सौदा रद्द करने को कभी नहीं कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कैग रिपोर्ट में न तो विमानों की संख्या, न ही उसकी कीमत और न ही इस बात का उल्लेख है कि पहला और आखिरी विमान देश को कब मिलेगा। उन्होंने रिपोर्ट को लेकर कैग और सरकार से छह सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन