{"_id":"5def91258ebc3e87975abe4d","slug":"directorate-of-revenue-intelligence-seized-42-kg-smuggled-gold-valued-at-rs-16-5-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व खुफिया निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो सोने के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्व खुफिया निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो सोने के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार
Tue, 10 Dec 2019 06:05 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 10 Dec 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
seized 42 kg smuggled gold
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। आठ दिसंबर को डीआरआई ने कोलकाता, रायपुर और मुंबई में तीन अलग-अलग ऑपरेशन चलाया। इस दौरान तस्करी कर लाए गए 42 किलोग्राम सोने को जब्त किया गया, जिसका मूल्य करीब 16.5 करोड़ रुपये है। साथ ही इस मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और अन्य सीमा शुल्क अधिकारियों ने चालू वित्त वर्ष में अब तक तस्करी से लाया गया 1,400 किलोग्राम सोना जब्त किया है। इसका मूल्य 490 करोड़ रुपये आंका गया है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में डीआरआई और सीमा शुल्क विभाग की विभिन्न इकाइयों द्वारा 1,265 करोड़ रुपये का 4,000 किलोग्राम तस्करी से आया सोना और 164 करोड़ रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा पकड़ी गई।
डीआरआई ने बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2019- 20 में जुलाई तक तस्करी से पहुंचा 490 करोड़ रुपये का 1,390 किलोग्राम सोना और 428 करोड़ रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा जब्त की गई है। बयान में कहा गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान जुलाई तक 78 विदेशी नागरिकों को सोने की तस्करी और 23 विदेशी नागरिकों को विदेशी मुद्रा की तस्करी में पकड़ा गया। वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान सोने की तस्करी में 210 विदेशियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं विदेशी मुद्रा की तस्करी में 35 विदेशियों को पकड़ा गया था।
विज्ञापन
Directorate of Revenue Intelligence (DRI) seized 42 kg of smuggled gold valued at Rs 16.5 crores in three different operations in Kolkata, Raipur and Mumbai on 8 December. Ten persons arrested. pic.twitter.com/iuZ6O8HB04
— ANI (@ANI) December 10, 2019विज्ञापन