फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Director and 2 foreigners linked to jewellery firm at centre of Rs 13.48-cr scam held in Mumbai

Mumbai: 13 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी मामले में 2 विदेशियों समेत 3 अधिकारी गिरफ्तार,फर्म ने किया था ये वादा

Tue, 07 Jan 2025 11:56 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 07 Jan 2025 11:56 PM IST
सार

निवेशकों की ओर से पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि कि फर्म ने निवेश पर 6 प्रतिशत साप्ताहिक रिटर्न का वादा किया था। निवेशकों को अपने रिटर्न का कुछ हिस्सा 30 दिसंबर तक प्राप्त होता रहा। इसके बाद कंपनी ने भुगतान रोक दिया।

विज्ञापन
Director and 2 foreigners linked to jewellery firm at centre of Rs 13.48-cr scam held in Mumbai
महाराष्ट्र पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : X / @DGPMaharashtra

विस्तार

जमा राशि पर मोटे मुनाफे का वादा कर निवेशकों से 13.48 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मुंबई में मंगलवार शाम दो विदेशी नागरिकों समेत एक निजी आभूषण कंपनी के तीन शीर्ष अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान दक्षिण मुंबई के उमरखंडी निवासी सर्वेह अशोक सुर्वे (30), उज्बेक नागरिक तानिया उर्फ तजागुल कराक्सानोव्ना जसातोवा (52) और रूसी नागरिक वेलेंटीना गणेश कुमार (44) के रूप में हुई। गौरतलब है कि मुंबई में 'टोरेस' आभूषण ब्रांड चलाने वाली कंपनी प्लैटिनम हर्न प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों व अधिकारियों पर निवेश घोटाले के आरोप लगे हैं। कंपनी ने निवेशकों से धोखाधड़ी के बाद मुंबई और आसपास के इलाकों में कई शाखाएं बंद कर दी हैं।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, कभी आधार कार्ड ऑपरेटर के रूप में काम करने वाला सुर्वे प्लैटिनम हर्न में निदेशक हैं, जबकि जसातोवा कंपनी में महाप्रबंधक और वेलेंटीना स्टोर प्रभारी के रूप में कार्यरत है। तीनों को दादर के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। उन्हें एक स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद 13 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। उन्होंने कहा कि दो अन्य आरोपियों विक्टोरिया कोवलेंको और कंपनी के सीईओ तौफीक रियाज उर्फ जॉन कार्टर की तलाश जारी है। जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कंपनी के आभूषण ब्रांड में निवेश पर भारी रिटर्न का वादा कर सैकड़ों लोगों को धोखा दिया।
विज्ञापन


 6 प्रतिशत साप्ताहिक रिटर्न का किया था वादा
निवेशकों की ओर से पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि कि फर्म ने निवेश पर 6 प्रतिशत साप्ताहिक रिटर्न का वादा किया था। निवेशकों को अपने रिटर्न का कुछ हिस्सा 30 दिसंबर तक प्राप्त होता रहा। इसके बाद कंपनी ने भुगतान रोक दिया। फर्म और उसके प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और अन्य अपराधों की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed