{"_id":"60f1dafbe258002bd25ce873","slug":"dir-seized-1878-kg-of-ganja-worth-4-crore-rupees-in-pune-six-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पुणे में पौने चार करोड़ रुपये की कीमत का 1878 किलोग्राम गांजा जब्त, छह लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पुणे में पौने चार करोड़ रुपये की कीमत का 1878 किलोग्राम गांजा जब्त, छह लोग गिरफ्तार
Sat, 17 Jul 2021 12:46 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:46 AM IST
सार
- डीआईआर के अधिकारी ने बताया, ट्रक में कटहल और अनानास के बीच रखे 40 बोरों में गांजा पैक किया गया था। एक कार ट्रक के साथ चल रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआईआर) ने एक ट्रक से 1,878 किलोग्राम गांजा जब्त किया है जिसकी कीमत अवैध बाजार में 3.75 करोड़ रुपये है और साथ ही इससे जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के बाद बृहस्पतिवार रात को सोलापुर-पुणे राजमार्ग पर यह अभियान चलाया गया। डीआईआर के अधिकारी ने बताया, ट्रक में कटहल और अनानास के बीच रखे 40 बोरों में गांजा पैक किया गया था। एक कार ट्रक के साथ चल रही थी। प्रतिबंधित पदार्थ आंध्र प्रदेश से आया था और इसे पुणे में एक जगह पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विलास पवार, अभिषेक घवटे, विनोद राठौड़, राजू गोंधवे, श्रीनिवास पवार और धर्मराज शिंदे के रूप में हुई है।
विज्ञापन