फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Diplomats of 51 countries have written separate condolence messages for Sushma Swaraj

कई देशों के राजनयिकों ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि, सैयद अकबरुद्दीन ने शेयर किया वीडियो

Sat, 10 Aug 2019 02:34 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 10 Aug 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
Diplomats of 51 countries have written separate condolence messages for Sushma Swaraj
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

51 देशों के राजनयिकों ने भाजपा की वरिष्ठ नेता और भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के लिए अलग-अलग शोक संदेश लिखे हैं। स्वराज ने मंगलवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आखिरी सांस ली थी। 67 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 51 देशों के राजनयिकों ने अपने शोक संदेश एक किताब में लिखे हैं। जिसे संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने व्यवस्थित किया गया था।

विज्ञापन


इसकी जानकारी भारत के राजदूत और संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'कूटनीति में शब्द मायने रखते हैं। दुनिया भर के राजनयिकों ने मैडम सुषमा स्वराज के अचानक निधन पर शोक व्यक्त किया है।' यह वीडियो 2.20 मिनट लंबा है। इसमें 51 देशों के राजनयिक सुषमा स्वराज और उनके परिवार के लिए अपने-अपने संदेश लिखते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन





रूस, जर्मनी, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्विट्जरलैंड, अर्जेंटिना, बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, बोट्सवाना, ब्राजील, दक्षिण कोरिया, इजिप्ट, फिजी, जॉर्जिया, घाना, केन्या, मलेशिया, मालदीव, माल्टा, म्यांमार, नेपाल, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, श्रीलंका, अफगानिस्तान, इस्राइल, संयुक्त अरब अमीरात सहित अन्य देशों के राजनयिकों ने संदेश लिखे हैं। नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान स्वराज ने विदेश मंत्री की जिम्मेदारी निभाई थी। वह मोदी सरकार के वरिष्ठतम नेताओं में से एक थीं।

विदेश मंत्री के तौर पर उनकी आत्मीयता, सरल स्वभाव ने उन्हें लोगों के बीच लोकप्रिय बना दिया था। वह लोगों की परेशानियों को जल्द से जल्द सुलझाया करती थीं। विदेश में फंसे भारतीयों के लिए वह किसी दूत से कम नहीं थीं। ट्विटर पर वह लोगों की समस्या का संज्ञान लेकर उसका निदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया करती थीं। कई ऐसी घटनाएं हैं जिसमें सुषमा ने ट्विटर के जरिए जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का कार्य किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed