{"_id":"6a7a3391bbfe87195405f1b7","slug":"dipke-launches-new-drive-against-poor-condition-of-government-schools-starts-august-15-appeal-to-sarpanches-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"CJP Campaign: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर दीपके का नया अभियान, 15 अगस्त से होगा शुरु; सरपंचों से क्या अपील की?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CJP Campaign: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर दीपके का नया अभियान, 15 अगस्त से होगा शुरु; सरपंचों से क्या अपील की?
Tue, 11 Aug 2026 01:54 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:54 AM IST
सार
Abhijeet Dipke Launches New Drive: कॉकरेच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गांवों के सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने के लिए 15 अगस्त से देशव्यापी अभियान शुरू करने का एलान किया है। अभियान में अभिभावकों से स्कूलों का सामाजिक ऑडिट करने और सरपंचों से सुविधाएं सुधारने की अपील की गई है। स्कूलों में पानी, बिजली, शौचालय और मिड-डे मील जैसी सुविधाओं की जांच होगी। क्या यह अभियान गांवों के स्कूलों की बदहाल तस्वीर बदल पाएगा?
विज्ञापन
15 अगस्त से शुरू होगा नया शिक्षा आंदोलन?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कॉकरेच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार को गांवों के सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू करने का एलान किया। यह अभियान 15 अगस्त से शुरू होगा। दिपके ने नागरिकों, अभिभावकों और गांव के नेताओं से मिलकर सरकारी स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं की कमी दूर करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि पिछले 80 वर्षों में अगर किसी क्षेत्र की सबसे ज्यादा अनदेखी हुई है तो वह गांवों के सरकारी स्कूल हैं। दिपके ने सवाल उठाया कि नई संसद और नया प्रधानमंत्री आवास बनाया जा सकता है तो गांवों में नए और बेहतर स्कूल क्यों नहीं बनाए जा सकते। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों के बच्चे भी देश का भविष्य हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC Protest: छात्रों के समर्थन में BJP का बड़ा एलान, 11 अगस्त को रांची बंद का आह्वान
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले 80 वर्षों में अगर किसी क्षेत्र की सबसे ज्यादा अनदेखी हुई है तो वह गांवों के सरकारी स्कूल हैं। दिपके ने सवाल उठाया कि नई संसद और नया प्रधानमंत्री आवास बनाया जा सकता है तो गांवों में नए और बेहतर स्कूल क्यों नहीं बनाए जा सकते। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों के बच्चे भी देश का भविष्य हैं।
विज्ञापन
स्कूलों में किन सुविधाओं की जांच करेंगे अभिभावक?
अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता से खुद स्कूल जाकर बुनियादी सुविधाओं की स्थिति देखने को कहा गया है। अभिभावकों को यह जांचना होगा कि स्कूल में बिजली है या नहीं, साफ पीने का पानी उपलब्ध है या नहीं और शौचालय काम कर रहे हैं या नहीं। इसके अलावा बच्चों को मिड-डे मील मिल रहा है या नहीं, इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी। दिपके ने कहा कि कई गांवों में बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। स्कूल पहुंचने के बाद भी उन्हें पानी और शौचालय जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं मिलतीं। उन्होंने खास तौर पर छात्राओं को होने वाली परेशानी का मुद्दा उठाया। सीजेपी जल्द ही एक प्रिंटेबल ऑडिट फॉर्म जारी करेगी, जिसमें अभिभावक स्कूल में मौजूद और गायब सुविधाओं की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC Protest: छात्रों के समर्थन में BJP का बड़ा एलान, 11 अगस्त को रांची बंद का आह्वान