{"_id":"63a859826453727822653ed2","slug":"dilip-ghosh-says-if-tmc-panchayat-members-fail-to-give-details-of-expenses-tie-them-to-tree-west-bengal-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP vs TMC: 'खर्च का ब्योरा न दे पाने पर टीएमसी नेताओं को पेड़ से बांध दें', दिलीप घोष के बयान पर सियासत तेज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP vs TMC: 'खर्च का ब्योरा न दे पाने पर टीएमसी नेताओं को पेड़ से बांध दें', दिलीप घोष के बयान पर सियासत तेज
Sun, 25 Dec 2022 07:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 25 Dec 2022 07:39 PM IST
सार
टीएमसी के राज्यसभा सांसद शांतनु सेन ने कहा कि दिलीप घोष इस तरह की टिप्पणी इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह भाजपा के भीतर अपनी योग्यता साबित करना चाहते हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि घोष को भाजपा के अन्य राज्य नेताओं द्वारा दरकिनार कर दिया गया है।
विज्ञापन
दिलीप घोष
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच बयानबाजी जारी है। वहीं, अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने रविवार को भाजपा समर्थकों से कहा कि अगर टीएमसी के पंचायत सदस्य खर्च का ब्यौरा नहीं दे पाते हैं तो उन्हें हमारा सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने रविवार को अपने पार्टी समर्थकों से कहा कि अगर टीएमसी के पंचायत सदस्य विकास के लिए दिए गए धन का हिसाब देने में फेल साबित होते है तो उन्हें पेड़ों से बांध देना चाहिए। उन्होंने यह बयान पुरबा बर्धमान के शक्तिगढ़ में पार्टी की एक बैठक में दिया। भाजपा नेता दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि टीएमसी नेताओं ने पिछले पांच वर्षों में जनता के धन को लूटा है। अब लोग आगामी ग्रामीण चुनावों में उनके कुकर्मों का बदला लेंगे।
विज्ञापन
दिलीप घोष ने कहा कि 'पिछले पंचायत चुनाव में टीएमसी ने हमें नामांकन दाखिल करने की अनुमति नहीं दी। वे वोट लूट कर जीते थे। अब, जनता के सामने वे छिप गए हैं। पंचायतों द्वारा किए गए खर्चों का विवरण मांगने के लिए उनका सामना करना पड़ेगा।' टीएमसी पर आरोप लगाते हुए दिलीप घोष ने आगे कहा कि जिन लोगों ने जनता के पैसे से महल बनवाए, अपनी पत्नी-बेटी और दोस्तों को उपहार में आभूषण दिए। उनसे पैसे का हिसाब मांगिए और अगर वे हिसाब नहीं दे पाते हैं तो उन्हें पेड़ों से बांध दीजिए।
विज्ञापन
वहीं, उनके इस बयान पर टीएमसी नेता ने भी पलटवार किया है। टीएमसी के राज्यसभा सांसद शांतनु सेन ने कहा कि दिलीप घोष इस तरह की टिप्पणी इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह भाजपा के भीतर अपनी योग्यता साबित करना चाहते हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि घोष को भाजपा के अन्य राज्य नेताओं द्वारा दरकिनार कर दिया गया है। वहीं, पार्टी पर निशाना साधते हुए टीएमसी नेता ने कहा कि भाजपा केवल आतंक, बाहुबल, धमकी और शारीरिक हमले की भाषा जानती है। लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए उनके मन में कोई सम्मान नहीं है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति टीएमसी की नीति जीरो टॉलरेंस वाली है। टीएमसी का कोई पंचायत सदस्य अगर किसी दुष्कर्म में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।