{"_id":"5793bc444f1c1b711bc4bd0b","slug":"digvijay-singh-raged-after-seeing-his-name-in-bpl-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल सूची में अपना नाम देख भड़के दिग्विजय, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीपीएल सूची में अपना नाम देख भड़के दिग्विजय, कार्रवाई की मांग
एजेंसी/ पणजी
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह
- फोटो : PTI
कांग्रेस के महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शनिवार को बीपीएल सूची में अपना देखकर भड़क गए। उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करने की मांग कर डाली। दिग्विजय ने बताया कि उनका और उनके परिवार का नाम गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) वालों की सूची में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
यह भी बताया कि न केवल मध्यप्रदेश सरकार, बल्कि केंद्र सरकार की बीपीएल सूची में भी परिवार समेत उनका नाम दर्ज है। इसे अपने खिलाफ षड्यंत्र करार देते हुए 69 वर्षीय राजनेता ने ट्वीट किया, ‘मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की बीपीएल सूची में मेरा और मेरे भाई और मेरे बेटे का नाम शामिल है। जबकि हम तीनों आयकर देते हैं।’
विज्ञापन
कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक में शरीक होने के लिए गोवा रवाना होने से पहले ट्वीट के जरिए यह भी बताया कि, ‘हमने कभी बीपीएल के लिए आवेदन नहीं किया और न ही इसके तहत कभी कोई लाभ उठाया। यह मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ षड़्यंत्र है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को माफी मांगना चाहिए और उन्हें दंड भी मिलना चाहिए।’
विज्ञापन