फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   digital India make Helping people in Kerala floods 

डिजिटल इंडिया बना मददगार, केरल में बचा रहा बाढ़ पीड़ितों की जान

Mon, 20 Aug 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Updated Mon, 20 Aug 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
digital India make Helping people in Kerala floods 
kerala flood
केरल में आई बाढ़ ने दुनिभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। भारत सरकार भी पीड़ितों की मदद के लिए लगी हुई है। केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ की 57 कंपनी पर बचाव कार्य के लिए दवाब डाला हुआ है। इनमें सीआईएसएफ, बीएसएफ और आएएफ की पांच कंपनियों के साथ लगभग 1300 कर्मियों और 435 नौकाएं लगी हुई हैं। यह सभी केरल में आई बाढ़ के लिए राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। वहीं डिजिटल इंडिया बड़ी भूमिका निभा रहा है। लोग इस माध्यम से केरलवालियों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। इससे पहले ऐसा नहीं देखा गया। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया के जरिए यहां लोगों की मदद की जा रही हैं। तकनीकी से जुड़े लोग, दूरसंचार कंपनियों के लोग और साधारण नागरिक भी पहली बार एक साथ आए हैं। और यहां फंसे लोगों की किसी न किसी रूप में मदद कर रहे हैं। यही नहीं लोग ई-कॉमर्स एप, गूगल मैप और दस्तावेजों सहित सोशल मीडिया सब की मदद ले रहे हैं। इसे एक अच्छी पहल माना जा रहा है। 
विज्ञापन


केरल में आई बाढ़ का लोग फेसबुक लाइव भी कर रहे हैं। इसके चलते वहां आईं परेशानियों से भी लोग रूबरू हो रहे हैं। दुबई स्थित शर्मिथा गोपाकुमार अपने परिवार को बचाने में कामयाब रहे। वह 6 फिट पानी और मिट्टी में फंस गए थे इस दौरान उन्होंने लाइव किया जिसके बाद नौसेना उनके संपर्क में आई और उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब वह फंस गए तो उन्होंने फेसबुक स्क्रॉल किया। जिसके बाद उनकी बात हजारों लोगों तक पहुंची। उन्होंने इस दरौन लोगों से मदद की अपील की थी। इसके बाद उनके इस संदेश को 100 व्हाट्सएप समूहों में भी भेजा गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद नौसेना ने उनके परिवार को बचा लिया।  


बता दें कि राज्य में अगले पांच दिन तक बारिश कम होने की संभावना से लोगों को राहत जरूर मिली है। लेकिन अब बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। रविवार को सभी 14 जिलों से रेड अलर्ट हटा लिया गया है। अभी भी 11 जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। इस आपदा में अभी तक 210 लोगों से ज्यादा की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मौत इडुक्की में 43 हुई हैं। जबकि 6.33 लोगों ने राहत शिविरों में शरण ले रखी है। केंद्र ने 3757 स्वास्थ्य शिविर लगा रखे हैं। वहीं एनडीआरएफ ने बताया कि रविवार को 18 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed