फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Did PM Narendra Modi refuse to meet Amazon Founder Jeff Bezos

पीएम मोदी ने अमेजन के संस्थापक से मिलने से किया इनकार! अटकलें

Thu, 16 Jan 2020 02:10 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 16 Jan 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Did PM Narendra Modi refuse to meet Amazon Founder Jeff Bezos
महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते जेफ बेजोस - फोटो : ट्विटर

अमेजन के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर अटकलें जारी हैं। बताया जा रहा है कि भारत दौरे पर आए बेजोस को पीएम मोदी से बिना मिले ही वापस जाना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


जेफ बेजोस का आज भारत में आखिरी दिन है। वह मुंबई में कारोबारी जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह शाम को बॉलीवुड के एक कार्यक्रम का भी हिस्सा बनेंगे। कुछ मीडिया खबरों के अनुसार पीएम मोदी के बेजोस से मुलाकात नहीं करने की अटकलों के पीछे दो कारण हो सकते हैं। फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक बेजोस ने लगातार प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए समय मांगा था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।  
विज्ञापन


बीते सोमवार को ही कम्पीटिशन कमीशन आफ इंडिया सीसीआई ने अमेजन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। भारत की यह एजेंसी अमेजन और फ्लिपकार्ट के डिस्काउंट देने की प्रक्रिया की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि इन दोनों कंपनियों ने डिस्काउंट प्रक्रिया में कुछ विक्रेताओं को प्राथमिकता दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वॉशिंगटन पोस्ट में छपे मोदी सरकार विरोधी लेख भी इस तल्खी का कारण बताए जा रहे हैं। वॉशिंगटन पोस्ट अखबार के मालिक जेफ बेजोस ही हैं। कश्मीर से जब अनुच्छेद 370 हटाया गया, तो इस अखबार में खबरों की पूरी सीरीज छापी गई थी। इस दौरान ऐसे लेखकों व पत्रकारों को तवज्जो मिली, जिन्हें मोदी सरकार विरोधी माना जाता है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ भी वॉशिंगटन पोस्ट में लेख प्रकाशित हुए। इसके अलावा पीएम मोदी को मिले ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड की भी आलोचना इस अखबार में हुई।   


हालांकि जेफ बेजोस ने मंगलवार को भारत की काफी तारीफ की और बड़ा निवेश करने की बात भी कही थी। दिल्ली में आयोजित अमेजन संभव कार्यक्रम के जरिए उन्होंने भारत में 7000 करोड़ रुपये का निवेश करने की बात कही थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed