Operation Sindoor: क्या ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने राफेल फाइटर जेट खोया? सेना ने दिया जवाब
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि देश अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। भारतीय सेना की कार्रवाई पर सेना के अधिकारियों ने प्रेस ब्रीफिंग कर अहम जानकारी साझा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑपरेशन सिंदूर पर भारत की तीनों सेनाओं ने रविवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस ब्रीफिंग की, जिसमें अभियान के परिणाम और उसकी प्रभावशीलता पर जानकारी दी गई। शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने कहा कि “हमने अपना उद्देश्य पूरा किया है”, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि युद्ध जैसे हालात में नुकसान होना सामान्य बात है। एयर मार्शल ने कहा कि नुकसान किसी भी लड़ाई का एक हिस्सा है।
‘राफेल जेट नुकसान’ पर क्या बोले वायुसेना अधिकारी?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में वायुसेना के एयर मार्शल एके. भारती से जब यह सवाल किया गया कि क्या ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल लड़ाकू विमान को नुकसान पहुंचा है? उन्होंने कहा कि हम अभी भी युद्ध के हालत में हैं। और नुकसान इसका एक हिस्सा है। सवाल यह है कि क्या हमने अपना उद्देश्य हासिल कर लिया है? इसका जवाब है हां। जहां तक विस्तृत जानकारी का सवाल है, इस समय मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा क्योंकि हम अभी भी युद्ध में हैं और विरोधी पर बढ़त हासिल कर रहे हैं। हमारे सभी पायलट घर वापस आ गए हैं।
ये भी पढ़ें: Why India Agreed for Ceasefire: जब पाकिस्तान ने भारत से गुजारिश की और कहा- आइए दुश्मनी छोड़ते हैं...
पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान
भारतीय सैन्य अधिकारियों के अनुसार, 7 से 10 मई के बीच एलओसी (एलओसी) पर हुई फायरिंग और अन्य सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान सेना के 35 से 40 सैनिकों के मारे जाने की खबर है। इसके साथ ही सेना ने 100 से ज्यादा आतंकियों को भी मार गिराया। इस ब्रीफिंग में एयर मार्शल एके भारती ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से जम्मू, उधमपुर, पठानकोट, नाल, डलहौजी, फलौदी पर हमले की साजिश को भी भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया और जवाबी कार्रवाई में आतंकियों के ठिकाने ध्वस्त कर दिए। उन्होंने कहा कि हमारे ट्रेंड क्रू ने पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम और तीन रडार बेस को तबाह कर दिया। जबकि हमारी जमीन पर उनके लगातार हमलों से कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
भारतीय सेना के 5 जवान शहीद
अधिकारियों ने बताया कि भारत को इस ऑपरेशन में पांच जवानों की शहादत का सामना करना पड़ा है। साथ ही कुछ नागरिकों की भी जान गई है। जहां एक अधिकारी ने कहा कि मैं अपने पांच साथी सैनिकों और नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने इस ऑपरेशन में जान गंवाई। उनके परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा और उन्हें सम्मानित करेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.