{"_id":"5a9c07be4f1c1b21308b4a22","slug":"diamond-merchant-s-daughter-will-marry-akash-this-year-the-son-of-mukesh-ambani","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस हीरा व्यापारी की बेटी से इसी साल शादी कर सकते हैं आकाश अंबानी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इस हीरा व्यापारी की बेटी से इसी साल शादी कर सकते हैं आकाश अंबानी
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Mar 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
आकाश अंबानी, मुकेश अंबानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे धनी शख्स मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी इस साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वह साल के अंत में हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका से शादी कर सकते हैं। हालांकि दोनों परिवारों ने शादी की खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो आकाश और श्लोका की सगाई की घोषणा अगले कुछ हफ्ते में हो सकती है। दोनों की शादी दिसंबर की शुरुआत में होने की संभावना है।
रसेल मेहता रोसी ब्लू डायमंड के प्रमुख हैं। अंबानी और मेहता परिवार एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। आकाश और श्लोका ने अपनी पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से साथ में की है। अंबानी परिवार और रिलायंस इंडस्ट्री के प्रवक्ता को किए गए ई-मेल और भेजे गए रिमाइंडर का कोई जवाब नहीं मिला। लेकिन परिवार के एक करीबी सूत्र का कहना है कि अभी आकाश की सगाई और शादी को कोई तारीख तय नहीं हुई है। जब भी कोई अच्छी खबर होगी, परिवार उसे सभी के साथ साझा करेगा।

रोसी ब्लू फाउंडेशन की निदेशक हैं श्लोका
Millionaire Akash Ambani gets only five rupees as pocket money in School days
उन्होंने सगाई 24 मार्च को होने से भी इनकार किया है। हालांकि यह जरूर कहा कि जब भी शादी तय होगी, यह भारत में ही होगी। उधर, रोसी ब्लू के प्रवक्ता की ओर से भी संपर्क साधे जाने पर कोई जवाब नहीं मिला। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश और नीता अंबानी के तीन बच्चों में आकाश व ईशा जुड़वां हैं। अनंत अंबानी दोनों से छोटे हैं। आकाश रिलायंस जियो के बोर्ड में हैं।
श्लोका ने 2009 में धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपॉलिजी (मानव-शास्त्र) की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स एवं पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स किया। 2014 से श्लोका रोसी ब्लू फाउंडेशन की निदेशक हैं। इसके अलावा वह कनेक्टफोर की सह-संस्थापक हैं। यह एनजीओ को जरूरत के अनुसार स्वयंसेवक उपलब्ध कराता है। श्लोका रसेल और मोना मेहता के तीन बच्चों में सबसे छोटी हैं। मोना को भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी की रिश्तेदार बताया जा रहा है।