फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dhruv helicopter of Indian Army made precautionary landing near Ahmedabad

आपात स्थिति में उतरा ध्रुव : केवड़िया जा रहे लेफ्टिनेंट जनरल के सैन्य हेलिकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग

Sun, 07 Mar 2021 01:06 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 07 Mar 2021 01:06 AM IST
सार

गुजरात के केवड़िया से अहमदाबाद लौटते वक्त सेना के ध्रुव हेलिकॉप्टर को शनिवार को आपात स्थिति में उतरना पड़ा। इसमें सेना के वरिष्ठ अधिकारी सवार थे। ऐहतियाती लैंडिंग क्यों कराई गई, इसकी वजह पता नहीं चली है। 

विज्ञापन
Dhruv helicopter of Indian Army made precautionary landing near Ahmedabad
ध्रुव हेलिकॉप्टर

विस्तार

एक लेफ्टिनेंट जनरल समेत तीन सेनाधिकारियों को लेकर शनिवार शाम को गुजरात के केवड़िया से अहमदाबाद जा रहे सैन्य हेलिकॉप्टर को अचानक तकनीकी खराबी के चलते आपात लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट ने सूझबूझ से काम लेते हुए हेलिकॉप्टर को खेड़ा जिले के वीणा गांव में एक खुले खेत में उतारकर किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा लिया। पुलिस के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन


खेड़ा के पुलिस अधीक्षक दिव्य मिश्रा के मुताबिक, अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने वाले हेलिकॉप्टर में दो पायलटों व एक तकनीशियन के अलावा एक लेफ्टिनेंट जनरल, एक एओसी अफसर और एक कर्नल मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने नर्मदा जिले में सरदार पटेल के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास केवड़िया में आयोजित तीन दिवसीय कंबाइंड कमांडर्स कांफ्रेंस के समापन के बाद उड़ान भरी थी। लेकिन हेलिकॉप्टर में अचानक हाइड्रोलिक ऑयल लीक होने के कारण पायलट को नाडियाड और महुधा के बीच वीणा गांव में सड़क के करीब खुले खेत में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। मिश्रा ने बताया कि हेलिकॉप्टर के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन
 

 

पीएम मोदी के संबोधन के बाद भरी थी उड़ान
केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के करीब टेंट सिटी में चल रही कांफ्रेंस को आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया था। पीएम का संबोधन खत्म होने के बाद ही तीनों अधिकारियों ने हेलिकॉप्टर से उड़ान भरी थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed