{"_id":"57acb6e34f1c1be15bee5c2c","slug":"dharmendra-yadav-slams-mps-of-bjp-on-fund-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य के बकाए पर बोले धर्मेद्र, साथ दो नहीं तो मोदीजी भी नहीं जिता पाएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राज्य के बकाए पर बोले धर्मेद्र, साथ दो नहीं तो मोदीजी भी नहीं जिता पाएंगे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
धर्मेंद्र यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में शून्यकाल के दौरान सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने केंद्र के पास राज्य सरकार के बकाए का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि विभिन्न मदों में राज्य का केंद्र के पास लगभग 60000 करोड़ का बकाया है। राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस संबंध में सौ से ज्यादा पत्र प्रधानमंत्री सहित कई मंत्रियों को लिखे हैं।
विज्ञापन
मगर बकाए का भुगतान तो दूर मुख्यमंत्री को पत्र का जवाब तक नहीं दिया जा रहा है। इसी क्रम में यादव ने राज्य के भाजपा सांसदों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने राज्य से राजग के 73 सांसद दिए, मगर एक भी सांसद राज्य के हित में आवाज नहीं उठा रहा।
विज्ञापन
यादव ने कहा कि अगर यही सिलसिला जारी रहा तो 2019 के लोकसभा चुनाव में इन सांसदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नहीं जिता सकेंगे। यादव ने इस दौरान केंद्र पर विकास का झूठा नारा लगाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विपक्ष की सरकार होने के कारण केंद्र राज्य का हक मारना चाहती है।
विज्ञापन