फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dharmendra Pradhan called unfortunate to violence in Ram Navami of sambalpur

Ram Navami: संबलपुर में हुई हिंसा को धर्मेंद्र प्रधान ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, ओडिशा सरकार ने भी किया पलटवार

Thu, 13 Apr 2023 06:13 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 13 Apr 2023 06:13 PM IST
सार

गुरुवार को प्रधान ने कहा कि रामनवमी पर दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। मुझे दुख है कि पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया। हिंसा में नागरिकों के अलावा 10 पुलिस जवान भी घायल हुए हैं। प्रधान ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिस अधिकारी भी घायल हुई हैं, अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Dharmendra Pradhan called unfortunate to violence in Ram Navami of sambalpur
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : Social Media

विस्तार

रामनवमी पर संबलपुर में हुई हिंसा को केंद्रीय मंत्री ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह ओडिशा सरकार की कमी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को कहा कि संबलपुर में हुई हिंसा में 10 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। यह शासन की कमी है। प्रधान ने कहा कि ओडिशा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इसपर बीजेडी ने भी पलटवार किया है। बीजेडी ने प्रधान से आग्रह किया है कि राज्य के कानून व्यवस्था का राजनीतिकरण न करें।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने लगाए आरोप
गुरुवार को प्रधान ने कहा कि रामनवमी पर दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। मुझे दुख है कि पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया। हिंसा में नागरिकों के अलावा 10 पुलिस जवान भी घायल हुए हैं। प्रधान ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिस अधिकारी भी घायल हुई हैं, अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। राज्य सरकार संबलपुर शहर में व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही। पुलिस के अलावा बहुत सारे गरीब और मासूम जनता पर भी हमला किया गया। उन्हें घायल किया गया। प्रधान ने कहा कि ओडिशा के झारसुगुड़ा में कैबिनेट मंत्री की हत्या कर दी गई। एक नाबालिग युवक को किडनैप किया गया, उसकी हत्या की गई। राज्य सरकार असक्षम हो गई है। 

विज्ञापन

बीजेडी ने किया पलटवार
बीजेडी प्रवक्ता श्रीमयी मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को संभालने के लिए, शांति बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। मिश्रा ने कहा कि आप केंद्र सरकार में एक मंत्री हैं, संवेदनशील स्थिति को समझते हैं। इसलिए कानून व्यवस्था पर राजनीति करने की बजाए लोगों को शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। ओडिशा के लोग शांतिप्रिय हैं, ओडिशा शांत राज्य है, इसलिए उन्हें कानून विहीन बोलकर उनका अपमान न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed