फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dharavi: Gang rape with a married woman at knifepoint, accused recorded a video

Gang-Rape in Dharavi : विवाहिता से घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म, चाकू की नोंक पर वारदात को अंजाम, वीडियो बनाया

Sat, 14 May 2022 02:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 14 May 2022 02:28 PM IST
सार

धारावी पुलिस ने कहा कि शक है कि आरोपी उसी क्षेत्र के हैं। उन्हें दबोचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Dharavi: Gang rape with a married woman at knifepoint, accused recorded a video
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई की धारावी बस्ती में 19 साल की विवाहित महिला से उसके घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दो बदमाशों ने आज अल सुबह चाकू की नोंक पर वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले। 

विज्ञापन

पीड़िता ने धारावी पुलिस को बताया कि आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के इरादे से चेहरे छिपा रखे थे। आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने कहा कि शक है कि आरोपी उसी क्षेत्र के हैं। उन्हें दबोचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


ताडोबा टाइगर रिजर्व में बाघ ने वृद्धा को मार डाला
उधर, महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (टीएटीआर) के बफर जोन में शनिवार को बाघ ने 65 साल की एक वृद्धा को मार डाला। टीएटीआर के मुख्य वन संरक्षक डॉ जितेंद्र रामगांवकर ने बताया कि घटना मोहरली बफर रेंज के सीतारामपेठ गांव के पास हुई। वृद्धा जयबाई महादेव गेंगथे तेंदूपत्ता लेने के लिए निकली थी। उसी दौरान यह घटना हुई। सूचना मिलने पर वन अधिकारी मौके पर पहुंचे व वृद्धा के परिजनों को 50 हजार रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की। शेष राशि भी जल्द प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed