फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dhananjay Munde says Ready to resign from cabinet if asked by Maharashtra CM Fadnavis or Ajit Pawar

सरपंच हत्याकांड: 'फडणवीस या अजित कहें तो कैबिनेट से इस्तीफा देने को तैयार';आरोपों के बीच धनंजय मुंडे का बयान

Wed, 29 Jan 2025 04:58 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 29 Jan 2025 04:58 PM IST
सार

बीड सरपंच हत्या मामले में बुधवार को मंत्री धनंजय मुंडे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे कैबिनेट से इस्तीफा देने को तैयार हैं।

विज्ञापन
Dhananjay Munde says Ready to resign from cabinet if asked by Maharashtra CM Fadnavis or Ajit Pawar
धनंजय मुंडे - फोटो : PTI

विस्तार

बीड सरपंच हत्याकांड इस समय महाराष्ट्र की राजनीति में सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। इस मामले में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री  धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को भी आरोपी बनाया गया है। फिलहाल वाल्मीकि कराड न्यायिक हिरासत में हैं। वाल्मीकि कराड का नाम सामने आने के बाद से ही मंत्री धनंजय मुंडे विपक्षियों के निशाने पर हैं। वहीं अब मुंडे ने कहा है कि वे कैबिनेट से इस्तीफा देने को तैयार हैं। 

विज्ञापन

क्या बोले धनंजय मुंडे 
बीड सरपंच हत्या मामले में बुधवार को मंत्री धनंजय मुंडे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे कैबिनेट से इस्तीफा देने को तैयार हैं। हालांकि मुंडे यह भी कहा कि वे ऐसा तब करेंगे जब महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस या उनके डिप्टी सीएम अजीत पवार उनसे ऐसा करने को कहें। 
विज्ञापन


भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने ये दावा किया था
वहीं, इस मामले में रविवार को मंत्रिमंडल में मुंडे के सहयोगी और भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने बड़ा दावा किया था। उन्होंने सांगली में रविवार को कहा था कि बीड में सरपंच की हत्या मामले में राकांपा नेता धनंजय मुंडे को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगर धनंजय मुंडे के खिलाफ कोई सबूत मिला तो मुख्यमंत्री उनसे पद छोड़ने के लिए कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
9 दिसंबर को अपहरण के बाद कर दी गई थी हत्या
बता दें कि ये घटना बीड जिले के मासाजोग गांव की है। जहां सरपंच संतोष देशमुख की बीते 9 दिसंबर को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले सरपंच देशमुख को प्रताड़ित भी किया गया था। कथित तौर पर यह हत्या पवनचक्की परियोजना से जुड़ी एक ऊर्जा कंपनी के खिलाफ जबरन वसूली की कोशिश को रोकने के चलते की गई।  

इस मामले पुलिस ने बताया था कि सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के पीछे एक बड़ी जबरन वसूली का मामला है। सरपंच की मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया जिसके बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में 31 दिसंबर को महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड ने पुणे में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। आत्मसमर्पण करने के बाद कराड को हत्या से संबंधित जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार किया गया था। बीते सप्ताह उन पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत आरोप लगाया गया था।


पुलिस के मुताबिक, अभी तक इस मामले में कुल सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इस मामले के बाद सरपंच के परिवार और कई नेताओं ने मुंडे से सरकार से इस्तीफा देने की मांग की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed