फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dhananjay Munde issue BJP demand resignation will start statewide agitation from 18th January

महाराष्ट्र: धनंजय मुंडे के इस्तीफे पर अड़ी भाजपा, कल से शुरू करेगी राज्यव्यापी आंदोलन

Sun, 17 Jan 2021 04:21 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Sun, 17 Jan 2021 04:21 AM IST
विज्ञापन
Dhananjay Munde issue BJP demand resignation will start statewide agitation from 18th January
महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे पर लगे दुष्कर्म के मामले में इस्तीफे का दबाव बढ़ता ही जा रहा है। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने भले ही अपना रुख बदल दिया हो लेकिन भाजपा मुंडे के इस्तीफे की मांग पर अडिग हैं।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को शरद पवार के यू-टर्न लेने पर सवाल उठाया और मुंडे के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि सोमवार से इसके खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। पाटिल ने शनिवार को पुणे में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि एक दिन पहले तक मामले को गंभीर बताने वाले शरद पवार ने अचानक यू-टर्न ले लिया है। पवार का मुंडे को समर्थन चौंकाने वाला है।
विज्ञापन


एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने शुक्रवार को यू-टर्न लेते हुए कहा कि फिलहाल, तत्काल इस्तीफे की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि कल की बात अलग थी, आज की तस्वीर अलग है। वहीं, मुंडे को लेकर एनसीपी भी दो हिस्सों में बंट गई है। मुंडे के इस्तीफे का विरोध करने वाला गुट भारी पड़ गया। माना जा रहा है कि इस वजह से पवार को नरम रुख अपनाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरद पवार ने लिया यू-टर्न
बता दें कि पवार ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुंडे पर आरोप लगाने वाली महिला पर एक पूर्व विधायक व भाजपा नेता कृष्णा हेगड़े ने ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा आरोप लगाने वालों में एक एयरलाइंस कंपनी का पूर्व अधिकारी भी शामिल है। इसलिए इस मसले पर एक अलग तरीके से विचार करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को जब धनंजय मुंडे ने अपना पक्ष रखा था तो उस वक्त पूरी तस्वीर उनके सामने नहीं आई थी। अब नई जानकारी सामने आई है, इसलिए पूरी जांच और तथ्यों के बिना निर्णय लेना अनुचित होगा। इससे पहले बृहस्पतिवार को देर रात पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल के घर पर एनसीपी नेताओं की बैठक हुई थी जिसमें मुंडे के इस्तीफे पर चर्चा हुई थी। माना जा रहा है कि इसके बाद मुंडे का मंत्री पद बरकरार रखने का निर्णय लिया गया है।

पीड़िता के वकील को मिली धमकी, मांगी सुरक्षा
इधर, मुंडे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती के वकील रमेश त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इसकी शिकायत एसीपी और गृहमंत्री से कर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा, यह मेरा कोई व्यक्तिगत मामला नहीं है, पीड़ित युवती का केस मैं नहीं तो कोई दूसरा वकील लड़ेगा। उनकी मुवक्किल पर हनीट्रैप का आरोप गलत है।


महाविकास अघाड़ी सरकार मजबूत, आरोपों का असर नहीं होगा: राउत 
शिवसेना सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार मजबूत है और कुछ मंत्रियों पर आरोप लगाने से उसकी स्थिरता पर असर नहीं होगा। एनसीपी के मंत्री धनंजय मुंडे पर दुष्कर्म के आरोप और एक अन्य मंत्री नवाब मलिक के दामाद को एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद भाजपा दोनों मंत्रियों को हटाने की मांग कर रही है। राउत ने पवार से मुलाकात के बाद शुक्रवार को कहा कि विपक्ष का काम ही है हर दिन इस्तीफे मांगना। अगर इस परंपरा का पालन किया जाने लगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी हर रोज किसान आंदोलन को लेकर इस्तीफा देना पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed