{"_id":"59717f2c4f1c1b69558b47dd","slug":"dgmo-said-pakistan-targeting-kids-near-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGMO का बड़ा खुलासा, LoC पर छोटे बच्चों पर फायरिंग कर रहा पाकिस्तान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
DGMO का बड़ा खुलासा, LoC पर छोटे बच्चों पर फायरिंग कर रहा पाकिस्तान
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
नवाज शरीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के DGMO ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि LoC के पास के गांवों में पाकिस्तान सीजफायर उल्लंघन के दौरान छोटे बच्चों को निशाना बना रहा है।DGMO लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट ने बताया कि उनके पाक समकक्ष मेजर जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने हॉटलाइन पर अपने सैनिकों को सख्त नियंत्रण और नापाक गतिविधियों से दूर रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
DGMO भट्ट ने बताया कि पाक सेना जानबूझकर गांवों को निशाना बना रही है। राजौरी के नौशेरा सेक्टर में उन्होंने स्कूली बच्चों पर भी फायरिंग की है। सेना के प्रवक्ता अमन आनंद ने कहा कि पाक आर्मी की ये हरकत पेशेवर नहीं है। एक पेशेवर सेना होने के नाते हमारा ये फर्ज बनता है कि हम सिविलियन्स को निशाना न बनाएं, लेकिन पाक सेना यही कर रही है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के DGMO को इस बारे में जानकारी दी गई थी। जिसमें घातक हथियारों के प्रयोग की जानकारी भी है। आपको बता दें कि LoC पर पाकिस्तान ने इस साल रिकार्ड 240 बार सीजफायर का उल्लंघन किया।
विज्ञापन