{"_id":"593513d54f1c1b901c9c799f","slug":"dgmo-indian-army-spoke-to-pakistani-counterpart-discussed-current-situation-along-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के वार से डरे पाक ने दिया शांति का प्रस्ताव, भारत बोला- हमला हुआ तो देंगे जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेना के वार से डरे पाक ने दिया शांति का प्रस्ताव, भारत बोला- हमला हुआ तो देंगे जवाब
amarujala.com- Written by: जया पाण्डेय
Updated Mon, 05 Jun 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदीपोरा में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से डरे पाकिस्तान ने भारत के सामने शांति का प्रस्ताव रखा है। सोमवार को दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच फोन पर बातचीत हुई।
विज्ञापन
इस बातचीत में पाकिस्तान ने भारत से शांति की अपील की है।
वहीं लगातार सामा पर हो रही घुसपैठ की कोशिशों और लगातार सीजफायर का उल्लंघन करने से नाराज भारत नरमी बरतने के मूड में नहीं है। भारत ने पाक के डीजीएमओ को साफ कर दिया कि अगर हमला होगा तो भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन
बता दें भारतीय सेना ने आज जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में फिदायीन हमले की एक बड़ी साजिश को नाकाम किर दिया।
आतंकी हमले की ये साजिश सोमवार को सुबह करीब 3 बजे के आसपास हुई जब 4 आतंकियों ने बांदीपोरा के सुंबल में सीआरपीएफ जवानों के कैंप पर हमला कर दिया। इस हमले में आतंकियों द्वारा फायरिंग करके सीआरपीएफ के कैंप में घुसने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
हमले की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों द्वारा मोर्चा संभालते हुए आतंकियों पर ताबड़तोड़ जवाबी कार्रवाई की गई जिसके बाद हमलावर चारो आतंकियों को मार गिराया गया।