{"_id":"5fcaa6256825be1e684fd8f4","slug":"dggi-and-cgsi-commissioners-arrested-104-people-across-the-country-on-gst-fake-bills-complaints","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी जीएसटी बिल: तीन हफ्ते में 104 गिरफ्तार, सरगनाओं की जमानत खारिज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फर्जी जीएसटी बिल: तीन हफ्ते में 104 गिरफ्तार, सरगनाओं की जमानत खारिज
Sat, 05 Dec 2020 02:42 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 05 Dec 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी बिल के जरिये धोखाधड़ी की शिकायतों पर जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) और सीजीएसअी आयुक्तों ने अभियान चलाकर देशभर में तीन हफ्ते में 104 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इन पर फर्जी जीएसटी चालान से अवैध कंपनियों के नाम पर इनपुट टैक्स क्रेडिट जुटाने का आरोप है। शुक्रवार को आठ गिरफ्तारियां हुई हैं। 114 फर्जी जीएसटी कंपनियों का खुलासा कर इनके खिलाफ 65 मामले भी दर्ज किए गए।
विज्ञापन
देशव्यापी अभियान के तहत 3,479 फर्जी कंपनियों के खिलाफ 1,161 केस दर्ज हुए हैं। तीन हफ्ते में 38 से अधिक शहरों में छापे मारे गए। इनमें कई महानगर भी हैं।
विज्ञापन
डीजीजीआई के अधिकारियों ने दिल्ली, मुंबई, मेरठ, कानपुर, गुरुग्राम, उन्नाव, लखनऊ, अहमदाबाद, जम्मू, लुधियाना, भोपाल, जयपुर, कोलकाता, नागपुर, चेन्नई, राजकोट, पुणे, रांची, विशाखापत्तनम, कोयंबटूर, सूरत, वडोदरा, गुवाहाटी, रायपुर, भिलाई, जोधपुर में कई गिरोहों का पर्दाफाश किया और कर चोरी पकड़ी।
इस दौरान कुछ बड़े सरगनाओं ने अलग-अलग अदालतों में जमानत अर्जी भी दीं लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। मुंबई की सत्र अदालत ने मौजूदा विधायक के बेटे और सुनील हाईटेक के प्रबंध निदेशक सुनील रत्नाकर गुट्टे को जमानत नहीं दी। गुट्टे को 520 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने उसकी रिमांड आठ महीने के लिए बढ़ा दी है।