फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGFT official falls to death from 4th floor after arrest by CBI in bribery case in Gujarat

Gujarat: DGFT के अधिकारी ने की आत्महत्या, पांच लाख की रिश्वत मामले में CBI ने किया था गिरफ्तार

Sat, 25 Mar 2023 03:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 25 Mar 2023 03:55 PM IST
सार

संयुक्त महानिदेशक, डीजीएफटी के पद पर तैनात आरोपी जेएम बिश्नोई ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए रिश्वत मांगी थी। इसी मामले गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
DGFT official falls to death from 4th floor after arrest by CBI in bribery case in Gujarat
DGFT अधिकारी ने की आत्महत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रिश्वत मामले में गिरफ्तारी के बाद आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, डीजीएफटी अधिकारी ने शनिवार को राजकोट के अपने कार्यालय की चौथी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसके बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


डीजीएफटी अधिकारी ने की आत्महत्या
गौरतलब है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुजरात के राजकोट शहर में विदेश व्यापार महानिदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी जवरी मल बिश्नोई  को कथित रूप से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसी मामले में सीबीआई शनिवार को एक इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित उनके कार्यालय की तलाशी ले रही थी। पुलिस उपायुक्त सुधीर देसाई  ने बताया कि जब यह घटना हुई तब सीबीआई उनके कार्यालय की तलाशी ले रही थी। रात भर उनके कार्यालय में तलाशी अभियान चलाने के बाद सुबह लगभग 9.45 बजे आरोपी अचानक खिड़की की ओर भागा और खिड़की से बाहर छलांग लगा दी।  
विज्ञापन


ले जाया गया सिविल अस्पताल
उन्होंने आगे बताया कि चौथी मंजिल से गिरने के कारण आरोपी अधिकारी को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आनन-फानन में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त सुधीर देसाई  ने बताया कि घटना के संबंध में प्रद्युम्न नगर पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही मामले में जांच की जा रही है। इस संबंध में सीबीआई अधिकारियों का बयान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस दौरान लोगों के एक समूह ने आरोपी अधिकारी बिश्नोई की मौत का सीबीआई पर आरोप लगाते हुए सिविल अस्पताल में विरोध किया। जिसके बाद अस्पताल में मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने सीबीआई अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान की। 


मांगी थी पांच लाख की रिश्वत
सीबीआई के मुताबिक, संयुक्त महानिदेशक, डीजीएफटी के पद पर तैनात आरोपी जेएम बिश्नोई ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 9 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने पहली किश्त के रूप में 5 लाख रुपये की मांग की और शिकायतकर्ता को शेष राशि एनओसी सौंपने के समय देने को कहा। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपये लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed