{"_id":"62ddddf4c03a1e7bba0bcc82","slug":"dgca-started-special-audit-of-airlines","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGCA: डीजीसीए ने विमानन कंपनियों का शुरू किया विशेष ऑडिट, 45 दिनों में तकनीकी गड़बड़ियों की कई घटनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
DGCA: डीजीसीए ने विमानन कंपनियों का शुरू किया विशेष ऑडिट, 45 दिनों में तकनीकी गड़बड़ियों की कई घटनाएं
Mon, 25 Jul 2022 05:34 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 25 Jul 2022 05:34 AM IST
सार
डीजीसीए ने 18 जुलाई के आदेश में कहा है कि इन विशेष ऑडिट के दौरान हैंगर और स्टोर, कंपनियों के कर्मियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों की कमी पड़ताल भी की जाएगी।
विज्ञापन
डीजीसीए
- फोटो : ANI
विस्तार
विमानों में तकनीकी खामियां सामने आने के बाद नागर विमान महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमानन कंपनियों का दो महीने लंबा चलने वाला विशेष ऑडिट शुरू किया। डीजीसीए ने यह कदम औचक निरीक्षण के दौरान विमानों के प्रस्थान से पहले अपर्याप्त और अयोग्य इंजीनियरिंग कर्मियों द्वारा उन्हें प्रमाणित किए जाने की बात सामने आने के बाद उठाया है।
विज्ञापन
विमानन कंपनियों के विमानों में पिछले 45 दिनों के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों की कई घटनाएं हुई है। इसके बाद डीजीसीए ने पिछले महीने औचक निरीक्षण किया था। डीजीसीए ने 18 जुलाई के आदेश में कहा है कि इन विशेष ऑडिट के दौरान हैंगर और स्टोर, कंपनियों के कर्मियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों की कमी पड़ताल भी की जाएगी।
विज्ञापन