फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGCA Impose fine of 20 lakh on air asia for violation of rules pilots

DGCA: डीजीसीए ने एयर एशिया पर लगाया 20 लाख का जुर्माना, नियमों का पालन नहीं करने का आरोप

Sat, 11 Feb 2023 01:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 11 Feb 2023 01:16 PM IST
सार

जांच के दौरान एयर एशिया के पायलट, पायलट प्रोफिशिएंसी चेक के दौरान नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए गए। 

विज्ञापन
DGCA Impose fine of 20 lakh on air asia for violation of rules pilots
air asia

विस्तार

डीजीसीए ने एयर एशिया पर 20 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया है। एयर एशिया पर यह जुर्माना डीजीसीए के नियमों के उल्लंघन के चलते लगाया गया है। दरअसल जांच के दौरान एयर एशिया के पायलट, पायलट प्रोफिशिएंसी चेक के दौरान नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए गए। डीजीसीए ने अपनी जिम्मेदारी का ठीक से निर्वाह ना करने के लिए एयर एशिया के आठ जांचकर्ताओं पर भी 3-3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बता दें कि यह जांचकर्ता डीजीसीए के सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट नियमों का पालन कराने में असफल रहे।  

विज्ञापन


दरअसल डीजीसीए ने जांच के दौरान पाया कि एयर एशिया के पायलट कुछ जरूरी निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे क्योंकि उन्हें पायलट प्रोफिशिएंसी टेस्ट के दौरान इन नियमों की जानकारी ही नहीं दी गई थी। इसके बाद एयरलाइन के ट्रेनिंग हेड को भी तीन महीने के लिए उनके पद से हटा दिया गया है। डायरेक्टेरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने एयर एशिया के मैनेजर, ट्रेनिंग हेड और अन्य संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उनसे डीजीसीए के नियमों को लागू नहीं करने की वजह पूछी है। संबंधित अधिकारियों के जवाब के बाद ही डीजीसीए कार्रवाई पर निर्णय लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed