{"_id":"68dfa1345f79de446407bca9","slug":"dgca-domestic-air-passenger-traffic-declines-flight-delays-impact-74000-passenger-report-reveals-many-facts-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGCA: घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या घटी, उड़ानों में देरी से 74 हजार यात्री प्रभावित; रिपोर्ट में कई खुलासे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
DGCA: घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या घटी, उड़ानों में देरी से 74 हजार यात्री प्रभावित; रिपोर्ट में कई खुलासे
Fri, 03 Oct 2025 03:41 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Fri, 03 Oct 2025 03:41 PM IST
सार
डीजीसीए की अगस्त रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू हवाई यात्रा में सालाना आधार पर गिरावट दर्ज हुई। अगस्त 2025 में 1.29 करोड़ यात्रियों ने उड़ान भरी, जो पिछले साल से कम है। इंडिगो की हिस्सेदारी घटकर 64.2 प्रतिशत रही, जबकि एअर इंडिया ग्रुप 27.3 प्रतिशत तक बढ़ा।
विज्ञापन
DGCA की रिपोर्ट में कई खुलासे।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से कई लोगों को हवाई यात्रा से थोड़ा ही सही पर हां डर तो लगने लगा था। इसी बीच डीजीसीए ने एक ताजा रिपोर्ट पेश की है। इसमें बताया गया है कि अगस्त 2025 में कुल कितने लोगों ने उड़ान भरी है। रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि अगस्त 2024 के मुकाबले इस साल में अगस्त के आंकड़ों में गिरावट आई है। हालांकि पिछले महीने के मुकाबले ये आंकड़े थोड़े बेहतर हैं।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने घरेलू एयरलाइनों ने कुल 1.29 करोड़ यात्रियों को उड़ान भराई, जबकि पिछले साल अगस्त में यह आंकड़ा 1.31 करोड़ था। हालांकि जुलाई की तुलना में अगस्त का यात्री आंकड़ा थोड़ा बेहतर रहा।
इंडिगो का शेयर घटा, एअर इंडिया ग्रुप में बढ़त
इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि अगस्त में इंडिगो की घरेलू बाजार हिस्सेदारी घटकर 64.2 प्रतिशत रह गई, जबकि जुलाई में यह 65.2 प्रतिशत थी। इसके विपरीत, एअर इंडिया ग्रुप (एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस) का मार्केट शेयर जुलाई के 26.2 प्रतिशत से बढ़कर 27.3 प्रतिशत हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- युवाओं को तोहफा देंगे प्रधानमंत्री मोदी, ₹62000 करोड़ की योजनाएं करेंगे लॉन्च; बिहार पर रहेगा फोकस
अकासा एयर का बाजार हिस्सा अगस्त में घटकर 5.4 प्रतिशत रह गया, जबकि जुलाई में यह 5.5 प्रतिशत था। स्पाइसजेट का हिस्सा 2 प्रतिशत पर स्थिर रहा। सरकारी एलायंस एयर का मार्केट शेयर जुलाई के 0.4 प्रतिशत से गिरकर 0.3 प्रतिशत हो गया। वहीं स्टार एयर और फ्लाई91 क्रमशः 0.5 और 0.2 प्रतिशत पर कायम रहे।
शिकायतें और उड़ान रद्द होने का असर
अगस्त में कुल 1,407 यात्री शिकायतें एयरलाइनों को मिलीं। डीजीसीए के मुताबिक, 10,000 यात्रियों पर 1.09 शिकायतें दर्ज हुईं। महीने भर में 74,381 यात्री उड़ानों में देरी से प्रभावित हुए, जिनके लिए एयरलाइनों ने 1.18 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं, 36,362 यात्री उड़ान रद्द होने से प्रभावित हुए और उन्हें 64.51 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया।
ये भी पढ़ें- 'पाकिस्तान में 300 किलोमीटर भीतर हमला किया, दुनिया को हमसे सीखना चाहिए', IAF प्रमुख का बड़ा बयान
बोर्डिंग से वंचित और ओटीपी प्रदर्शन
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अगस्त में 705 यात्रियों को बोर्डिंग से वंचित किया गया, जिसके लिए एयरलाइनों ने 24.52 लाख रुपये का भुगतान किया। ऑन-टाइम परफॉर्मेंस के मामले में इंडिगो 90.6 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रहा। उसके बाद अकासा एयर 87 प्रतिशत, एयर इंडिया ग्रुप 84.5 प्रतिशत, स्पाइसजेट 68.2 प्रतिशत और एलायंस एयर 55.2 प्रतिशत पर रहे।
वार्षिक और मासिक आंकड़े
जनवरी से अगस्त 2025 तक घरेलू एयरलाइनों ने 1,107.26 लाख यात्रियों को उड़ान भराई, जो पिछले साल की इसी अवधि के 1,054.66 लाख यात्रियों से 4.99 प्रतिशत अधिक है। हालांकि अगस्त महीने में साल-दर-साल आधार पर 1.40 प्रतिशत की गिरावट रही। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में घरेलू हवाई यात्रा धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन उड़ानों की देरी और रद्दीकरण यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।