फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGCA carrying out technical evaluation of two incidents involving IndiGo planes

DGCA: इंडिगो विमानों से जुड़ी दो घटनाओं का तकनीकी मूल्यांकन कर रहा डीजीसीए, जमीन पर खड़े एयरलाइन के कई विमान

Wed, 30 Aug 2023 04:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 30 Aug 2023 04:03 PM IST
सार

DGCA: इंडिगो की दो उड़ानों कोलकाता से बेंगलुरु और दूसरी मदुरै से मुंबई जाने वाली उड़ानों के इंजन में मंगलवार को खराबी आ गई। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) एयरलाइन के साथ मिलकर इसका 'तकनीकी मूल्यांकन' कर रहा है। 

विज्ञापन
DGCA carrying out technical evaluation of two incidents involving IndiGo planes
इंडिगो एयरलाइन - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

इंडिगो की दो उड़ानों कोलकाता से बेंगलुरु और दूसरी मदुरै से मुंबई जाने वाली उड़ानों के इंजन में मंगलवार को खराबी आ गई। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) एयरलाइन के साथ मिलकर इसका 'तकनीकी मूल्यांकन' कर रहा है। 

विज्ञापन

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि कोलकाता से बेंगलुरु जा रही उसकी उड़ान संख्या 6ई-455 तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के बाद कोलकाता लौट आई। पायलट ने मानक संचालन प्रक्रियाओं (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स) का पालन किया और कोलकाता में वापस उतर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो ने एक अलग बयान में कहा कि मदुरै से मुंबई जा रही उड़ान संख्या 6ई-2012 में मुंबई में उतरने से पहले तकनीकी समस्या आ गई थी और पायलट ने मुंबई में लैंडिंग को प्राथमिकता दी थी। इसमें आगे कहा गया है कि विमान को मुंबई में रखा गया है और आवश्यक रखरखाव के बाद यह परिचालन में वापस आ जाएगा। 
 

विज्ञापन

नियामक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि डीजीसीए ऑपरेटर के साथ करीबी समन्वय में दोनों घटनाओं का तकनीकी मूल्यांकन कर रहा है। इंडिगो के बेड़े में प्रैट एंड व्हिटनी (पीएंडडब्ल्यू) इंजन लगे हैं और कई विमान जमीन पर हैं।
 

दो अगस्त को इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एल्बर्स ने कहा था कि आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियों से प्रभावित विमानों की संख्या तीस से अधिक है। उन्होंने कहा था, मैं इसे वास्तव में अब 40 लेबल करूंगा। एल्बर्स ने 24 अगस्त को शेयरधारकों को बताया था कि विमान के खड़े होने से पैदा स्थिति से निपटने के लिए एयरलाइन कई तरह के उपाय कर रही है। जून के अंत तक इंडिगो के बेड़े में 316 विमान थे, जिनमें 166 ए320 निओ, 87 ए321 नियो और दो विमान गीले पट्टे पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed