फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGCA approves 12,983 weekly domestic flights in winter 

डीजीसीए ने शीतकालीन कार्यक्रम के लिए 12983 साप्ताहिक घरेलू उड़ानों को दी मंजूरी

Sun, 25 Oct 2020 04:46 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 25 Oct 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
DGCA approves 12,983 weekly domestic flights in winter 
इंडिगो

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने रविवार को शीतकालीन कार्यक्रम के लिए एयरलाइंस की 12,983 साप्ताहिक घरेलू उड़ानों को मंजूरी दे दी है। बता दें कि शीतकालीन कार्यक्रम आज से शुरू हो रही है, जो अगले साल 27 मार्च को समाप्त होगी। 

विज्ञापन


पिछले साल के शीतकालीन कार्यक्रम में विमानन नियामक ने 23,307 साप्ताहिक घरेलू उड़ानों को मंजूरी दी थी। डीजीसीए ने रविवार को कहा कि उसने इस साल के शीतकालीन कार्यक्रम के लिए इंडिगो की 6,006 साप्ताहिक घरेलू उड़ानों को मंजूरी दी है। 
विज्ञापन



इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है। वहीं, नियामक ने कहा कि स्पाइसजेट और गोएयर को क्रमशः 1,957 और 1,203 साप्ताहिक घरेलू उड़ानें स्वीकृत हैं। मौजूदा समय में भारत में एयरलाइनों को पूर्व कोरोना साप्ताहिक घरेलू उड़ानों में अधिकतम 60 फीसदी का संचालन करने की अनुमति है। पिछले साल की तुलना में इस साल 55.7 फीसदी उड़ानों की ही स्वीकृत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीसीए ने कहा कि ये 55.7 प्रतिशत उड़ानें 25 अक्तूबर से 27 मार्च 2021 के बीच 95 भारतीय हवाई अड्डों से संचालित होंगी। कोरोना महामारी के कारण उड़ान सेवाएं दो महीनों के लिए ठप थीं। 


इसके बाद 25 मई से घरेलू उड़ानों को फिर से शुरू किया गया। उस समय एयरलाइंस को पूर्व कोरोना घरेलू उड़ानों के केवल 33 प्रतिशत को संचालित करने की अनुमति थी। बाद के महीनों में यह आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed