फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devotees throng to Dwarikadheesh temple

हरीघटा में विराजे द्वारिकाधीश, दर्शन को उमड़े भक्त

Wed, 03 Aug 2016 03:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथ्ाुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथ्ाुरा Updated Wed, 03 Aug 2016 03:20 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng to Dwarikadheesh temple
द्वारिकाधीश

प्राचीन ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज ने मंगलवार को हरीघटा में दर्शन दिए। दर्शनों को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। डेढ़ घंटे के दर्शन में मंदिर परिसर में पैर रखने की जगह नहीं रही। भक्तों में होड़ मची थी। दर्शन को लालायित भक्तों पर धक्का-मुक्की का असर तक नहीं हुआ।

विज्ञापन


श्रावण मास में मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में हिंडोलों और घटाओं के दर्शन विशेष रूप से होते हैं। इन दर्शनों के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शनार्थ आते हैं। इन दर्शनों के लिए भक्त कितने लालायित रहते हैं, ये मंगलवार को द्वारिकाधीश मंदिर में देखने को मिला। शाम सात बजे से शुरू हुए हरीघटा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


दर्शनार्थ मंदिर के पट खुले तो हर कोई पहले दर्शन की होड़ में दिखा। करीब डेढ़ घंटे तक चले दर्शन में भीड़ कतई कम होती नहीं दिखी। मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि बुधवार को सोसनी घटा में ठाकुर द्वारिकाधीश दर्शन देंगे। इस मौके पर श्रीधर चतुर्वेदी, दीनानाथ शर्मा, मुरलीधर, भोले, मंदिर के मुखिया ब्रजेश, सुधीर, महेश, पंकज, अमित चतुर्वेदी, सुरेश शर्मा, अजय भट्ट, बनवारी लाल, कैलाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed