फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devotee dies due to suffocation while pulling chariot, Puri Rath Yatra toll mounts to 3

Odisha: भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा रथ यात्रा के दौरान कई लोग बीमार; 105 लोग पहुंचे अस्पताल, एक श्रद्धालु की मौत

Sat, 25 Jul 2026 09:12 AM IST
Pavan पीटीआई, पुरी
पीटीआई, पुरी Published by: Pavan Updated Sat, 25 Jul 2026 09:12 AM IST
सार

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा (वापसी रथ यात्रा)  के दौरान शुक्रवार को एक और श्रद्धालु की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, रथ खींचते समय दम घुटने और तबीयत बिगड़ने से 57 वर्षीय श्रद्धालु अभिराम दास की मौत हो गई। इसके साथ ही इस साल की रथ यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

विज्ञापन
Devotee dies due to suffocation while pulling chariot, Puri Rath Yatra toll mounts to 3
भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा रथ यात्रा - फोटो : IANS

विस्तार

भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा रथ यात्रा के दौरान 105 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज के लिए पहुंचाया गया। इसी दौरान कटक के रहने वाले 54 वर्षीय अभिराम दास की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, उनकी तबीयत हाई ब्लड प्रेशर की वजह से बिगड़ी थी। स्वास्थ्य सेवा के निदेशक डॉ. महेश मोहन पांडा के अनुसार लगभग सभी लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है केवल कुछ ही लोगों का अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- PM Modi Selfie Video: पीएम मोदी के इंस्टा वीडियो ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, युवाओं से नए संदेश में क्या कहा?
विज्ञापन


100 लोग अस्पताल में कराए गए भर्ती
उन्होंने बताया कि बहुड़ा यात्रा के दौरान करीब 100 लोगों को घबराहट और बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। इनमें से ज्यादातर लोगों को प्राथमिक उपचार और कुछ देर आराम के बाद घर भेज दिया गया। सात लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनकी हालत अब स्थिर है। पुलिस के अनुसार, रथ के पास भगदड़ जैसी स्थिति नहीं थी, लेकिन पुरी में मौसम काफी गर्म और उमस भरा था। शाम के समय शहर में नमी 85 से 90 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। इससे पहले 16 जुलाई को रथ यात्रा के दौरान दो लोगों की मौत हुई थी। इनमें एक श्रद्धालु की कथित तौर पर दम घुटने से और दूसरे की हृदय गति रुकने से जान गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने तीनों मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये  की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इस बीच विपक्षी बीजद ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि भगवान जगन्नाथ के  'नंदीघोष' रथ  को खींचने के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बनी थी। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें- पैलेट गन: छात्र आंदोलन के दौरा आरएएफ ने किया बलप्रयोग, इस हथियार का लाइबेरिया और मालदीव से क्या कनेक्शन?

बीजद नेता ने न्यायिक जांच की मांग की
बीजद के वरिष्ठ नेता संजय दास बर्मा ने रथ यात्रा के दौरान हुई कथित अव्यवस्था की न्यायिक जांच की मांग की। उनका आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही और भीड़ प्रबंधन में कमी के कारण तीन लोगों की मौत हुई और 102 श्रद्धालु घायल हुए। उन्होंने दावा किया कि इनमें 24 लोगों की हालत गंभीर है और वे ट्रॉमा केयर यूनिट में भर्ती हैं। बीजद ने मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा देने और गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए भुवनेश्वर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्थानांतरित करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed