फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   devendra fadnavis tells reason for quick delhi visit says wedding not politics maharashtra cm

Devendra Fadnavis: 'शादी में आया हूं, राजनीति के लिए नहीं', फडणवीस ने अचानक दिल्ली आने की खुद बताई वजह

Tue, 26 Nov 2024 10:04 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 26 Nov 2024 10:04 AM IST
सार

सोमवार की शाम को अचानक से देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंचे। फडणवीस के दिल्ली दौरे को उनकी ताजपोशी से जोड़ा गया, लेकिन फडणवीस ने अब खुद अपने दिल्ली दौरे की वजह बताई है। 

विज्ञापन
devendra fadnavis tells reason for quick delhi visit says wedding not politics maharashtra cm
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एक्स/देवेंद्र फडणवीस

विस्तार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत के बाद इस बात की चर्चा है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है। सोमवार की शाम को अचानक से देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंचे। फडणवीस के दिल्ली दौरे को उनकी ताजपोशी से जोड़ा गया, लेकिन फडणवीस ने अब खुद अपने दिल्ली दौरे की वजह बताई है। 
विज्ञापन


ओम बिरला की बेटी की शादी में शरीक होने दिल्ली पहुंचे फडणवीस
दरअसल देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में किसी राजनीतिक बैठक के लिए नहीं बल्कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे। फडणवीस ने खुद मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह दिल्ली में शादी में शामिल होने ही आए थे और उनके दिल्ली दौरे का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। दरअसल पहले चर्चा थी कि देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं। दरअसल पहले चर्चा थी कि देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि खुद फडणवीस ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलने की कोई योजना नहीं है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में अब सीएम पद को लेकर सस्पेंस
महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में महायुति ने 288 में से 234 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसमें से भाजपा ने 132 सीटों पर जीत दर्ज की और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57 और अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की। अन्य सहयोगी चार सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रहे। इतने प्रचंड बहुमत के बाद अब महायुति गठबंधन में सीएम पद को लेकर माथापच्ची हो रही है। दरअसल एकनाथ शिंदे की पार्टी ने शिंदे को ही फिर से सीएम बनाने की मांग की है। शिवसेना की मांग है कि बिहार की तरह ही महाराष्ट्र में भाजपा एकनाथ शिंदे को सीएम बनाए। जिस तरह से बिहार में सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद भाजपा ने नीतीश कुमार को सीएम बनाया हुआ है, उसी तरह से महाराष्ट्र में भी हो। हालांकि पिछली बार भी सीएम पद छोड़ने वाली भाजपा इस बार सीएम की कुर्सी छोड़ने के मूड में नहीं लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र फडणवीस का नाम सीएम पद की रेस में सबसे आगे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम पद के लिए लगभग देवेंद्र फडणवीस के नाम पर सहमति बन गई है और एक सीएम के साथ ही दो डिप्टी सीएम होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी भी देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने के पक्ष में है। आज भाजपा की विधायक दल की बैठक होनी है, जिसमें नेता का चुनाव किया जाएगा। आज ही सीएम पद को लेकर फैसला होने की उम्मीद है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed