फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis take potshots on NCP chief Sharad Pawar and compared him to sholay jailer

महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार पर ली चुटकी, बताया शोले फिल्म का जेलर

Fri, 18 Oct 2019 09:35 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 18 Oct 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
Devendra Fadnavis take potshots on NCP chief Sharad Pawar and compared him to sholay jailer
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार पर चुटकी लेते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनकी तुलना शोले फिल्म के जेलर से कर दी। फिल्म में इस किरदार को अभिनेता असरानी ने निभाया था। मुख्यमंत्री गुरुवार को विक्रमगढ़ में विष्णु सवरा के बेटे और भाजपा उम्मीदवार डॉक्टर हेमंत सवरा के लिए प्रचार कर रहे थे।विष्णु वर्तमान में विक्रमगढ़ से विधायक हैं और खराब सेहत की वजह से वह इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


फडणवीस ने कहा, 'एनसीपी एक नानो पार्टी बन गई है और पवार लाचार होकर अपनी पार्टी को सिकुड़ता हुआ देख रहे हैं। हम चाहते हैं कि एनसीपी कांग्रेस सरकार हमें अपने 15 सालों के कामों का हिसाब दे और फिर हम उन्हें एनडीए की गठबंधन सरकार की जानकारी देंगे। हमने पिछले पांच सालों में सफलतापूर्वक काम किया है और यह आगे भी जारी रहेगा।'
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार जौहर-मोखड़ा-विक्रमगढ़ के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है और हम दोबारा चुने जाएंगे। हम जौहर में एक 200 बेड वाला एक अस्पताल बनाएंगे और मेडिकल कॉलेज भी शुरू करेंगे। क्षेत्र की पर्यटन क्षमता का पूरी तरह से इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी प्रयासों के कारण कई क्षेत्रों में कुपोषण में 60 प्रतिशत की कमी आई है। फडणवीस ने कहा, 'मोखदा-जौहर में पेयजल समस्या के समाधान में कुछ तकनीकी मुद्दे हैं और हम निश्चित तौर पर इसे देखेंगे। हमने जिले के आदिवासियों को लगभग 45,000 वन भूमि आवंटित की है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।' बता दें कि महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को चुनाव होने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed