Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis says Vinod Tawde didn't carry money; MVA trying to divert attention from imminent poll defea

Cash For Vote: 'आरोप लगाना एमवीए के लिए कवर फायरिंग की तरह'; देवेंद्र फड़नवीस ने विनोद तावड़े को दी क्लीन चिट

Tue, 19 Nov 2024 10:54 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 19 Nov 2024 10:54 PM IST
सार

फड़णवीस ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी महाविकास अघाड़ी को 20 नवंबर के विधानसभा चुनाव में पहले से ही हार का एहसास हो गया है। इसलिए वह लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Devendra Fadnavis says Vinod Tawde didn't carry money; MVA trying to divert attention from imminent poll defea
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : PTI

विस्तार

बहुजन विकास अघाड़ी (बीवीए) के प्रमुख हितेंद्र ठाकुर द्वारा भाजपा पार्टी के  सचिव विनोद तावड़े पर लगाए गए आरोपों से महाराष्ट्र की राजनीति में गर्मी और बढ़ गई है। हितेंद्र ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान के एक दिन पहले राज्य में वोट के बदले नोट बांटने के आरोप लगाए थे। भाजपा ने उनपर लगे आरोपों को खारिज किया है। वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने भी विनोद तावड़े को एक तरह से क्लीन चिट दे दी है। उन्होंने कहा कि विनोद तावड़े कोई कोई पैसा नहीं रखते हैं, वे गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल नहीं थे।

विज्ञापन


फड़नवीस ने नागपुर में संवाददाताओं से कहा कि उनके पास कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। तावड़े का पालघर का दौरा पूरी तरह से हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए था। फड़णवीस ने विपक्षी महा विकास अघाड़ी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी महा विकास अघाड़ी को 20 नवंबर के विधानसभा चुनाव में पहले से ही हार का एहसास हो गया है। इसी लिए वह लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। फड़णवीस ने आरोप लगाते हुए कहा कि बहुजन विकास अघाड़ी का यह कदम कवर फायरिंग की तरह है।  
विज्ञापन

 
भाजपा ने किया आरोपों को खारिज
बहुजन विकास आघाड़ी (बीवीए) प्रमुख हितेंद्र ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर पालघर में मतदाताओं के बीच 5 करोड़ रुपये बांटने का आरोप लगाया था। त्रिवेदी ने कहा कि विपक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता के खिलाफ इस तरह के आरोप लगाकर चुनावों को प्रभावित करने का अंतिम प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता उनकी साजिश को समझती है और महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों तथा अन्य राज्यों के उपचुनावों में उन्हें करारा जवाब देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हितेंद्र ठाकुर ने लगाए थे गंभीर आरोप
कल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा पर पैसे बांटने का आरोप लगाते हुए बहुजन विकास अघाड़ी के नेता हितेंद्र ठाकुर ने कहा कि, यहां चुनाव आयुक्त ने पैसों से भरा एक बैग और डायरियां बरामद की हैं। इसमें नामों की एक सूची है, जिसमें बताया गया है कि किसको कितना पैसा दिया गया है। एक भाजपा नेता ने मुझे बताया कि 5 करोड़ रुपये लाए गए हैं। कलेक्टर ने मुझे बताया है कि मुझे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की भी अनुमति नहीं है। मुझ पर बहुत दबाव है। 

विनोद तावड़े और राजन नाइक पर एफआईआर दर्ज
पुलिस ने मंगलवार को पालघर के एक होटल में मतदाताओं को नकदी बांटने के आरोप में भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और पार्टी उम्मीदवार राजन नाइक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तुलिंज पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने तावड़े और राजन नाइक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

वहीं इस मामले में पुलिस उपायुक्त एमबीवीवी ने कहा कि वे होटल में जो कुछ भी हुआ उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस भी अवैध थी। हम कानून के अनुसार कार्रवाई करेंगे। बता दें कि नाइक नालासोपारा सीट से चुनावी मैदान में हैं।


जांच में जुटी पुलिस
इसके साथ ही इस मामले में कलेक्टर ने एक रिकॉर्ड किए गए संदेश में पुष्टि की कि नकदी रखने, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और अवैध प्रेस कॉन्फ्रेंस करने सहित अपराधों के लिए मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधों की जांच कर रही है। बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीट पर कल यानी बुधवार को मतदान होने है। वहीं 23 नवंबर को मतगणना होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed