फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis on Jarange's allegation, if proved creating obstacles in Maratha reservation, I will retire

Maharashtra: जरांगे के आरोप पर फडणवीस का जवाब, मराठा आरक्षण को टालने का आरोप साबित हुआ तो ले लूंगा संन्यास

Mon, 19 Aug 2024 11:26 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 19 Aug 2024 11:26 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र में जारी आरक्षण के आरोप-प्रत्यारोप के बीच उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि अगर मुझ पर मराठा आरक्षण में बाधा उत्पन्न करने का आरोप साबित हो जाए तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।

विज्ञापन
Devendra Fadnavis on Jarange's allegation, if proved creating obstacles in Maratha reservation, I will retire
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मराठा आरक्षण के मुद्दे पर लगातार हमले झेल रहे उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को पहली बार मनोज जरांगे पाटिल के आरोप पर सीधा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर मुझ पर मराठा आरक्षण में बाधा उत्पन्न करने का आरोप साबित हो जाए तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि झूठी विचारधारा तैयार कर मराठा आरक्षण के मुद्दे पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


जरांगे ने कहा था- फडणवीस आरक्षण में बन रहे बाधा
मराठा आरक्षण आंदोलनकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने सीधे तौर पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मराठा आरक्षण देना चाहते हैं। लेकिन देवेंद्र फडणवीस ऐसा होने नहीं दे रहे। मनोज जरांगे ने चेतावनी दी कि फडणवीस को इसका परिणाम भुगतना होगा। इस पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जरांगे का मेरे प्रति विशेष प्रेम है। 
विज्ञापन


मैं मुख्यमंत्री के पीछे मजबूती से खड़ा हूं- फडणवीस
राज्य की सारी शक्तियां मुख्यमंत्री के पास होती हैं। अन्य सभी मंत्री मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए अधिकार पर काम करते हैं। मैं मुख्यमंत्री के पीछे मजबूती से खड़ा हूं। मराठा आरक्षण के लिए आज तक जो भी निर्णय लिए गए हैं या तो मुख्यमंत्री ने लिए हैं या तो मैंने लिए हैं। यदि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यह कहते हैं कि वे मराठा आरक्षण पर मैं उसमें बाधा उत्पन्न कर रहा हूं, तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा और राजनीति से भी संन्यास ले लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरांगे के आरोप में सच्चाई नहीं- सीएम शिंदे
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जरांगे पाटिल के आरोपों को पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण की प्रक्रिया में देवेंद्र फडणवीस ने अहम भूमिका निभाई है। उनके आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। मराठा आरक्षण नहीं मिलने के पीछे विपक्ष का हाथ है। जब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने मराठा समुदाय को आरक्षण दिया था। मैं मराठा आरक्षण समिति में भी था। हम जो भी फैसला लेते हैं, सर्वसम्मति से लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed