फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis non disclosure of two criminal case, judicial Magistrate next hearing January 24

चुनावी हलफनामा मामले में 24 जनवरी को अगली सुनवाई, कोर्ट में पेश होंगे देवेंद्र फडणवीस

Sat, 04 Jan 2020 06:03 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 04 Jan 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Devendra Fadnavis non disclosure of two criminal case, judicial Magistrate next hearing January 24
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर चुनावी हलफनामे में दो आपराधिक मामलों का खुलासा न करने के मामले की निचली अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई 24 जनवरी 2020 को निर्धारित की है।

विज्ञापन

 


बता दें कि इससे पहले मामले में सुनवाई 04 दिसंबर 2019 को थी, पर फडणवीस अदालत में पेश नहीं हुए थे। इसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 04 जनवरी 2020 की तारीख दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों के तर्कों के बाद, प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट एस डी मेहता ने सुनवाई की अगली तारीख चार जनवरी तय की थी। इससे पहले, फडणवीस के वकील उदय डबले ने मामले में पूर्व सीएम को पेश होने से छूट देने के लिए मजिस्ट्रेट की अदालत से प्रार्थना की थी।


उन्होंने कहा था कि फडणवीस कुछ जरूरी काम के चलते अदालत में उपस्थित नहीं हो सकते। वकील ने अदालत से कहा कि फडणवीस का इरादा परीक्षण और कार्यवाही में देरी करने का नहीं था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed