फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis most helpless CM in Maharashtra history: Congress leader Harshwardhan Sapkal

Maharashtra: 'महाराष्ट्र के इतिहास में देवेंद्र फडणवीस सबसे लाचार मुख्यमंत्री', कांग्रेस नेता सपकाल का तंज

Wed, 23 Jul 2025 06:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 23 Jul 2025 06:28 PM IST
सार

कांग्रेस नेता ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और राकांपा (सपा) अध्यक्ष शरद पवार की ओर से मुख्यमंत्री फडणवीस की प्रशंसा करने के बारे में भी ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Devendra Fadnavis most helpless CM in Maharashtra history: Congress leader Harshwardhan Sapkal
Harshwardhan Sapkal - फोटो : PTI

विस्तार

सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों से जुड़े हालिया विवादों पर तीखी टिप्पणी करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस राज्य के इतिहास में सबसे लाचार मुख्यमंत्री हैं। सपकाल ने कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे को विधान परिषद में अपने मोबाइल फोन पर गेम खेलते हुए और शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ की ओर से बासी खाना परोसने पर एक कैंटीन कर्मचारी के साथ मारपीट का जिक्र किया।

विज्ञापन


सपकाल ने कहा, 'हर दिन उनके मंत्री किसी न किसी विवाद में फंस जाते हैं, लेकिन उनकी किस्मत बस उन्हें बर्दाश्त करने की है।' कांग्रेस नेता ने आगे कहा, 'ऐसा लगता है कि फडणवीस विधानसभा के अंदर एक क्लब चला रहे हैं और सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के नेताओं ने बाहर एक डब्ल्यूडब्ल्यूएफ अखाड़ा खोल रखा है।'
विज्ञापन


'सरकार के अंदर ट्रिपल इंजन का गैंगवार चल रहा'
राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के अंदर ट्रिपल इंजन का गैंगवार चल रहा है। उनका इशारा महायुति गठबंधन की ओर था, जिसमें भाजपा, शिवसेना और राकांपा शामिल हैं। सपकाल ने आगे कहा कि बीड में हत्याएं हो रही हैं, 'कोयता' गिरोह बेलगाम हो रहे हैं और एक मंत्री की मां के नाम पर डांस बार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फडणवीस-आदित्य की बैठक पर कही यह बात
हाल ही में फडणवीस और शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे के बीच बंद कमरे में हुई बैठक पर सपकाल ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि कुछ होने वाला है, क्योंकि भाजपा ने ही शिवसेना को दोफाड़ किया था। उन्होंने शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न भी छीन लिया है।'


उद्धव ठाकरे और शरद पवार पर टिप्पणी करने से इनकार
कांग्रेस नेता ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और राकांपा (सपा) अध्यक्ष शरद पवार की ओर से मुख्यमंत्री फडणवीस की प्रशंसा करने के बारे में भी ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद किसी को शुभकामनाएं देना महाराष्ट्र की संस्कृति का हिस्सा है। सपकाल ने कहा कि हालांकि फडणवीस और भाजपा ने ऐसे नेताओं को संरक्षण दिया है, जो अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं और हर जगह राजनीति तलाशते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed