फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis defends Ajit Pawar over funds allocation denies preferential treatment to backing NCP leader

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस ने किया अजित पवार का बचाव, विधायकों को फंड आवंटित करने का मामला

Sun, 23 Jul 2023 08:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 23 Jul 2023 08:42 PM IST
सार

Maharashtra: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य विधानमंडल में पेश की गई पूरक मांगों में विकास कार्यों के लिए विधायकों को धन आवंटित करते समय अजित समर्थित राकांपा विधायकों को कोई तरजीह नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Devendra Fadnavis defends Ajit Pawar over funds allocation denies preferential treatment to backing NCP leader
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को वित्त मंत्री अजित पवार का बचाव किया। मामला विधायकों को फंड आवंटित करने से जुड़ा हुआ है। फडणवीस ने कहा कि राज्य विधानमंडल में पेश की गई पूरक मांगों में विकास कार्यों के लिए विधायकों को धन आवंटित करते समय अजित समर्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) विधायकों को कोई तरजीह नहीं दी गई है।

विज्ञापन

 

भाजपा और शिवसेना विधायकों को भी फंड दिया गया: फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा और शिवसेना विधायकों को भी फंड दिया गया है। यह कहना सही नहीं है कि केवल अजित पवार समर्थकों को ही धन आवंटित किया गया है। पवार ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 41,243 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें पेश कीं। अनुपूरक मांगें सरकार द्वारा बजट मांगों पर मांगी जाने वाली अतिरिक्त धनराशि हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के बाद आई सफाई
फडणवीस का स्पष्टीकरण उन मीडिया रिपोर्ट के बाद आया, जिनमें कहा गया था कि पवार ने विधायकों के लिए पूरक मांगों में 1500 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed