{"_id":"5d8a10ac8ebc3e0157422163","slug":"devendra-fadnavis-and-uddhav-will-announce-seat-sharing-between-bjp-and-shiv-sena","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे करेंगे भाजपा-शिवसेना के बीच सीट बंटवारे की घोषणा : चंद्रकांत पाटिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे करेंगे भाजपा-शिवसेना के बीच सीट बंटवारे की घोषणा : चंद्रकांत पाटिल
Tue, 24 Sep 2019 06:43 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 24 Sep 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और शिवसेना के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम समझौते की घोषणा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वह सीट बंटवारा मुद्दे पर भविष्य में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
राज्य में 21 अक्तूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए एक परस्पर सहमति वाले सीट बंटवारा फार्मूला तक पहुंचने के लिए भाजपा और शिवसेना के शीर्ष नेता गहन चर्चा कर रहे हैं। इस घटनाक्रम के मद्देनजर पाटिल का यह बयान आया है।
विज्ञापन
पाटिल ने यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘गठबंधन पर बातचीत आखिरी चरण में है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और (शिवसेना प्रमुख) उद्धव ठाकरे बातचीत को निष्कर्ष तक ले जा रहे हैं। वे इस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी चर्चा कर रहे हैं। इसलिए मैंने इस मुद्दे पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करने का फैसला किया है।’
विज्ञापन
हालांकि, उन्होंने भाजपा और शिवसेना के बीच हुई संभवत: एक गलतफहमी के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। दरअसल, इस गलतफहमी की वजह से संभावित गठबंधन पर फडणवीस और उद्धव के पूर्व घोषित मंगलवार के संवाददाता सम्मेलन को रद्द कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को भाजपा नेताओं ने मीडियाकर्मियों को गठबंधन की मंगलवार को घोषणा किए जाने के कार्यक्रम के बारे में बताया था। हालांकि, रात में यह बात सामने आई कि ऐसी किसी घोषणा का कार्यक्रम नहीं है। इस गलतफहमी के बारे में एक सवाल के जवाब में पाटिल ने कहा, ‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि गठबंधन की घोषणा शीघ्र की जाएगी।’
इस बीच, शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि यदि भाजपा अपने वादे का सम्मान नहीं कर सकती तो उसे आत्मावलोकन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा के साथ सीट बंटवारा फार्मूला पर फैसला हो गया था।