फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deve Gowda heaps praise on PM Modi in RS, calls him 'tallest leader' in country News In Hindi

Deve Gowda: देवगौड़ा ने मोदी को बताया सबसे बड़ा नेता, विपक्ष के आरोपों और कर्नाटक की समस्याओं पर भी की चर्चा

Thu, 06 Feb 2025 06:16 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 06 Feb 2025 06:16 PM IST
सार

आज पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी को सबसे बड़ा नेता भी बताया। साथ ही उन्होंने विपक्ष के आरोपों का भी जवाब दिया और कर्नाटक के मुद्दों पर भी बातें की। 

विज्ञापन
Deve Gowda heaps praise on PM Modi in RS, calls him 'tallest leader' in country News In Hindi
पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

गरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें सबसे बड़ा नेता बताया, जो अपने विशाल अनुभव के साथ देश का नेतृत्व कर सकते हैं। साथ ही देवेगौड़ा ने पीएम मोदी को एक पिछड़ी महिला को राष्ट्रपति चुनने के लिए धन्यवाद भी कहा। 

विज्ञापन

विपक्ष के आरोपो का किया जिक्र
पूर्व पीएम ने मोदी सरकार पर विपक्ष द्वारा लगाए गए सांप्रदायिक और संघीय ढांचे के दुश्मन होने के आरोपों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब मोदी को तीसरे कार्यकाल में पूर्ण बहुमत नहीं मिला, तब क्षेत्रीय दल उनका समर्थन करने के लिए एकजुट हो गए। देवेगौड़ा ने कहा कि मोदी के पास प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में प्रशासन चलाने का अच्छा अनुभव है, और वह इस देश के सबसे बड़े नेता हैं, जो देश को चला सकते हैं।

विज्ञापन

राष्ट्रपति के भाषण की सराहना की
देवेगौड़ा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण में मध्यम वर्ग, युवा और महिलाओं को प्राथमिकता दिए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए एक स्थिर सरकार की जरूरत है, जो पांच साल तक चले। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्रीय दलों के समर्थन से मोदी की सरकार पांच साल तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय सहायता पर भी की बात
देवेगौड़ा ने किसानों और अन्य योजनाओं के लिए घोषित वित्तीय सहायता पर भी बात की। उन्होंने विपक्ष की आलोचना को बहुत मुश्किल बताया। उन्होंने अपने जीवन के शुरुआती वर्षों में आई चुनौतियों और राजनीति में संघर्षों के बारे में भी बतया। देवेगौड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल भले ही छोटा था, लेकिन इस दौरान उन्होंने राजस्थान के जाट समुदाय को आरक्षण दिया। साथ ही इसके साथ ही कर्नाटका की कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए देवेगौड़ा ने बेंगलुरु में पानी की कमी का मुद्दा उठाया और कहा कि सिर्फ पीएम मोदी ही इस समस्या का समाधान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed