फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devastation of animal corridors by human

जानवरों के हमलों के पीछे क्या इंसान हैं जिम्मेदार? ये तस्वीर खोल रही कई राज

Sun, 25 Nov 2018 01:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम बंगाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम बंगाल Updated Sun, 25 Nov 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
Devastation of animal corridors by human
बिपलब हाजरा - फोटो : Twitter

आए दिन हाथी, बाघ और कई जानवरों के लोगों पर हमले की खबरें आती रहती हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ चुनाव के दौरान जंगली हाथी नेताओं के लिए चुनाव का मुद्दा बने। जिसमें लोगों की शिकायत थी कि जंगली हाथियों के बढ़ते हमलों को रोका जाए। वहीं बाघिन अवनी का मुद्दा भी खबरों में खूब आया। जिसे महाराष्ट्र के यवतमाल में मारा गया था। वजह थी उसका लोगों पर हमला कर उनकी जान लेना। इस बाघिन ने 14 लोगों को अपना निशाना बनाया था। 

विज्ञापन


जानवरों के हमलों की खबरें तो रोज आती हैं, लेकिन वो ऐसा क्यों करते हैं, शायद इस बात पर कभी कोई ध्यान नहीं देता। जानवरों की खराब होती दशा की एक तस्वीर इस वक्त ट्वीटर पर छाई हुई है। इस तस्वीर को बिपलब हाजरा नाम के फोटोग्राफर ने लिया है। 
विज्ञापन


तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक हाथी अपने बच्चे के साथ रेलवे ट्रैक को पार कर रहा है। तस्वीर पश्चिम बंगाल की है। जंगलों में रहने वाले जानवरों की स्थिति प्रतिदिन खराब होती जा रही है। विकास योजनाएं और कृषि के लिए भूमि की जरूरत अब जंगलों के लिए खतरा बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानवरों के रहने के लिए कोई जगह नहीं बची है। इस तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाघिन अवनी हो या फिर छत्तीसगढ़ के जंगली हाथी, दोनों ही मामलों में ये बात पता चली है कि उनके क्षेत्र में हस्तक्षेप करने पर ही उन्होंने लोगों पर हमला किया। न केवल सरकार बल्कि लोगों को भी इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed